फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

सात लोगों के हुडा में एक से अधिक प्लॉट

Thu, 03 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 03 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
हुडा सेक्टर में रिजर्व कोटे में प्लॉट होने के बावजूद सात लोगों ने जगाधरी हुडा सेक्टर में धोखे से और प्लाट खरीद लिए। जबकि हुडा सेक्टर में कोटे के तहत एक व्यक्ति पूरे प्रदेश में केवल एक ही प्लॉट खरीद सकता है। जांच के बाद पुलिस ने हुडा इस्टेट ऑफिसर व जगाधरी एसडीएम प्रेमसिंह की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जगाधरी एसडीएम व हुडा इस्टेट अधिकारी प्रेम सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि योजना के तहत पूरे प्रदेश में बनाए गए हुडा सेक्टरों में एससी, मिलिट्री आदि रिजर्व कोटे के तहत कम दामों पर प्लॉट दिए जाते हैं। इस कोटे में एक व्यक्ति हुडा में केवल एक ही प्लॉट ले सकता है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने हुडा में रिजर्व कोटे में प्लॉट होने के बावजूद धोखे से जगाधरी हुडा सेक्टर में एक से अधिक प्लॉट खरीदे हैं। उन्होंने मामले की जांच करवाई तो सात लोग ऐसे पाए गए, जिनके पास पहले से रिजर्व कोटे में प्लॉट आवंटित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जिला फतेहाबाद के गांव गोरखपुर निवासी राजबीर सिंह, हुडा सेक्टर-18 निवासी डॉ. सत्यवीर सिंह, हिसार के हांसी मोहल्ला रामपुरा निवासी राजेश कुमार, हुडा सेक्टर 17 निवासी डॉ. आरपी अग्रवाल, हिसार निवासी अनूप जैन, सेक्टर-13 भिवानी निवासी मेवा देवी, जींद के सफीदों निवासी राम मेहर के पास फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जगाधरी के हुडा में प्लॉट खरीदे हुए पाए गए।


जबकि आरोपियों के पास अन्य जिलों में उनके नाम पर रिजर्व कोटे में हुडा में प्लॉट हैं। एसडीएम ने इसकी शिकायत जगाधरी शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से रिजर्व कोटे में प्लॉट खरीदने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हुडा चौकी प्रभारी एएसआई देवेंद्र सिंह सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed