फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crime, Murder, Yamunanagar, Haryana

पुजारी की हत्या के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशाप। पुराना दामला स्थित प्राचीन शिव मंदिर के चुंडीवाला पुजारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी दोस्त है और शिव मंदिर में आते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


सदर यमुनानगर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुजारी की हत्या के आरोप में करनाल के गांव घनौरी निवासी विशाल, कुरुक्षेत्र के गांव बिढ़ सोंटी निवासी गुरप्रीत, यमुनानगर के कैंप निवासी कमल व प्रदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उधर, आरंभिक जांच में सामने आया कि है चारों आरोपी मंदिर में आते-जाते थे। घटना के समय भी आरोपी शराब पी रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर आपसे में उनका झगड़ा हो गया। पुजारी उनका बीच बचाव करने के लिए आया, लेकिन उन्होंने पुजारी के सिर में डंडा मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने बचने के लिए पुजारी को जलाने का प्रयास भी किया और वहां से फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि 24 मई की रात को पुजारी की हत्या हुई थी। अगले दिन सुबह लोगों ने मंदिर में पुजारी के शव को देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को शव के पास शराब की बोतलें, चाउमिन व अन्य खाने का सामान भेजा था। ग्रामीणों के मुताबिक चुंडीवाला बाबा दस साल से मंदिर में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed