फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cow smuggling

पुलिस पार्टी को गाड़ी से कुचलने का प्रयास कर भागे तस्कर

Thu, 28 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Thu, 28 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
गोतस्करी को लेकर सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस व गोरक्षकों पर जानलेवा करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। रादौर के लाल छप्पर घाट पर बुधवार अल सुबह तस्करों ने जठलाना पुलिस की पार्टी पर गोवंशजों से भरी गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास कर किया।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी पर गाड़ी को छोड़ आरोपी फरार हो गए। थाना जठलाना पुलिस ने एएसआई सुभाषचंद के बयान पर दो अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने सहित गोकसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई सुभाषचंद ने कहा कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग एक गाड़ी में गोवंशजों को भरकर लाल छप्पर घाट के रास्ते यूपी ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की रोक कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान टीम को एक गाड़ी आती हुई दिखी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने रुकने के बजाए उन समेत टीम के अन्य सदस्यों  पर तेज रफ्तार में गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत रही समय रहते रास्ते से हट जाने पर पुलिस कर्मी बच गए। आरोपियों का पीछा करने पर कुछ ही दूरी पर तस्कर गाड़ी को छोड़ फरार हो गए। उक्त गाड़ी से पुलिस को चार गाय, तीन बछड़े बरामद हुए, जिन्हें मुक्त कराने के बाद दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed