{"_id":"58af2d644f1c1b2b69b262c0","slug":"coverd-man-dary-theap-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने डेयरी में डकैती की घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने डेयरी में डकैती की घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर/रादौर। हथियारों से लैस पांच नकाबपोश लुटेरे बुधवार रात दस बजे रादौरी रोड पर स्थित पशु डेयरी के मालिक और तीन अन्य व्यक्तियों से करीब 45 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलते ही रादौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद वीरवार सुबह को एसपी राजेश कालिया, डीएसपी मदन लाल, सीआईए इंस्पेक्टर संदीप कुमार और थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। रादौरी रोड स्थित ऊधम सिंह कालोनी में हरपाल सिंह की पशु डेयरी है। हरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपनी डेयरी पर बने कमरे में थे। उनके साथ यूपी निवासी इनसाद, दिलसाद और वादिल भी कमरे में मौजूद थे। उसी समय पांच नकाबपोश देसी कट्टे और डंडे हाथ में लेकर डेयरी में घुसे। आते ही पांचों अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
नकाबपोश उन्हें गोली मारने की धमकियां देने लगे और बीच-बीच मेें मारपीट भी करते रहे। इसके बाद उन्होंने डरा-धमका कर हरपाल के जेब से 10 हजार, वादिल से 2100 रुपये, इनसाद से करीब 22 हजार रुपये और दिलसाद से करीब दो हजार रुपयों के साथ मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के हाथ में कट्टे होने की वजह से उन्होंने विरोध नहीं किया। इसके बाद नकाबपोशों ने चारों को केबल की तार से बांध दिया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मौके से भाग निकले।
पांचों नकाबपोश करीब आधा घंटे तक डेयरी में रहे। हरपाल ने बताया कि लुटेरे यूपी की भाषा में बात कर रहे थे। उनके मौके से भागने के बाद उन्होंने केबल की तार को खोला और मुंह धोकर अपने पड़ोसी विजय क ुमार के घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रादौर पुलिस ने हरपाल की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।