फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   chain snatching, crime, women, theft, police, yamunanagar

शहर में स्नेचरों का आतंक, 24 घंटे में स्नेचिंग की तीन वारदातें

Tue, 30 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस प्रशासन के अनेक प्रयासों के बाद भी शहर में स्नेचिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। स्नेचर सैर कर रही महिलाओं को अधिक निशाना बना रहे है। इसी कड़ी में स्नेचरों ने 24 घंटों के अंतराल में तीन महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने की चेन व बालियां झपट ली।
विज्ञापन

दो वारदात शहर थाना क्षेत्र और एक वारदात फर्कपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली वारदात : सोमवार रात 9.15 बजे
बाइक पर बैठी महिला के कानों से झपटी बालियां :
आदर्श नगर कैंप कॉलोनी निवासी कमलेश ने बताया कि उसके दामाद संजीव का लड़का माडल टाउन स्थित रवि अस्पताल में उपचाराधीन है। सोमवार को वह अपने दामाद के साथ अस्पताल में आई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे उसका दामाद उसे बाइक पर घर छोडने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक जगाधरी वर्कशॉप रोड क्रास करने लगे तो उसके दामाद के पास फोन आ गया। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक रोक कर उसका दामाद फोन सुनने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान वह बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। बस स्टैंड की तरफ से एक युवक पैदल तेज गति से उसके पास आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने उसके दोनों कानों से बालियां झपट ली। इसके बाद आरोपी युवक तेज गति से भाग कर कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर दूसरे युवक के साथ फरार हो गया। उसके दामाद ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दामाद ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूसरी वारदात : सोमवार सुबह 9.30 बजे
सब्जी ले रही रिटायर्ड टीचर की गले से झपटी चार तोले की पेंडल
जगाधरी वर्कशॉप। कृष्णा कॉलोनी निवासी कमलेश ने बताया कि वह स्वामी विवेकांनद स्कूल से रिटायर्ड टीचर है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर के बाहर आई सब्जी की रेहड़ी से सब्जी लेने के लिए आई थी। जब वह सब्जी ले रही थी तभी एक युवक रेहड़ी के पास आया।

जब वह सब्जी लेने में मशगूल हुई तो आरोपी युवक ने उसके गले से सोने का पेंडल झपट लिया। इससे पहले वह संभल पाती आरोपी वहां से भाग निकला। उसने शोर मचाया तो सब्जी विक्रेता ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन आरोपी युवक कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े युवक की बाइक पर बैठ वहां से फरार हो गया।

महिला ने बताया कि आरोपियों की बाइक भी बिना नंबर के थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया।

तीसरी वारदात : सोमवार सुबह 9.30 बजे
पता पूछने के बहाने महिला की चेन झपटने वालों पर केस
बलवंत राय कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुए मीरा रानी के गले से चेन झपटने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया है। मीरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर के बाहर खड़ी थी तो एक बाइक पर सवार होकर दो युवक उसके नजदीक आकर रुके।

बाइक पर पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर उसके पास आया और एक व्यक्ति का पता पूछने लगा। जैसे ही वह कागज पर लिखा पता देखने लगी तो मौका लगते ही युवक ने उसके गले की सोने चेन झपट ली। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

सैर पर आई महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास
जगाधरी वर्कशाप। मंगलवार सुबह एक युवक ने कैंप पार्क के पास महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। महिलाओं के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया।
कैंप निवासी शिव चरणदास व जगदीश ने बताया कि कैंप पार्क में बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए आते हैं।

सुबह पांच बजे वीना नगर की तीन महिलाएं आती हैं। वह रोजाना की तरह सुबह सैर कर रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसने महिला के गले से चैन झपटने का प्रयास किया। महिलाओं ने शोर मचा दिया, लेकिन वह युवक बहुत तेजी से निकल गया। क्षेत्र के दरोगा प्रसाद ने बताया कि युवक कच्छे बनियान में था और तेजी से भाग गया।


नए नए तरीके अपना रहे स्नेचर :
शहर में पिछले दो सप्ताह में स्नेचिंग की सात वारदातें हो चुकी है। आरोपी स्नेचर वारदात को अंजाम देने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे है। पिछली कुछ वारदातों पर नजर डाली जाए तो बाइक सवार एक युवक वारदात स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा होता है।

जबकि दूसरी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी बाइक पर बैठ फरार हो जाता है। एक स्थान पर आरोपियों ने पता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed