{"_id":"57e431864f1c1bf840a82e29","slug":"bike-theft-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिला पुलिस के एंटी व्हीक्ल थैप्ट सेल के सदस्यों ने कलानौर के समीप दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चार अन्य बाइक चोरी करने की वारदात भी कबूली। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की सभी बाइक बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एंटी व्हीक्ल थैप्ट सेल के एएसआई राजेश कुमार को सूचना मिली थी कि गांव गनौली निवासी साजिद व काजल माजरा निवासी रवि बाइक चोरी करते हैं। दोनों आरोपी चोरी की बाइक लेकर यूपी की ओर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने एसआई धर्म सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने कलानौर टैक्स बैरियर के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने जगाधरी व फर्कपुर क्षेत्र से एक-एक तथा यमुनानगर क्षेत्र से दो बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों ने चोरी की बाइकों को कब्जे में लेकर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।