{"_id":"583738534f1c1b262413cf2d","slug":"attack-ex-mla-yamunanagar-police-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों पर किया जानलेवा हमला, पूर्व विधायक के बेटे सहित नौ पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दोस्तों पर किया जानलेवा हमला, पूर्व विधायक के बेटे सहित नौ पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के नजदीक कार सवार दो युवकों को अगवा करके हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के बेटे व दो भतीजों समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने रंजिशन दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उधर, पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सरोजनी कालोनी निवासी सूर्य प्रताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार देर शाम वह अपने दोस्त शास्त्री कॉलोनी निवासी गितेश के साथ कार में संत निश्चल सिंह स्कूल की ओर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान संत निश्चल स्कूल के नजदीक उनकी कार के सामने एक अन्य कार आकर रुकी। उन्होंने कार को रोका तो दूसरी कार में सवार लगभग नौ लोग नीचे उतरे। आरोपियों के हाथों में डंडे, सरिये व अन्य हथियार थे। आरोपियों से बचने के लिए उन्होंने कार की खिड़कियों के दरवाजे अंदर से लॉक कर लिए और शीशे पूरी तरह से बंद कर दिए। लेकिन आरोपियों ने आते ही उन पर डंडो व सरियों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और उन्हें जबरदस्ती अगवा कर लिया।
आरोप है कि आरोपी उसे व उसके साथी गितेश को अगवा करके अन्य स्थान पर ले गए और उनके साथ बुरी तरह से मारपीट करके जान से मारने का प्रयास किया। बाद में आरोपी उन्हें गंभीर रुप से घायल करके शहर के पंचायत भवन के नजदीक निजी अस्पताल के बाहर फेंक कर चले गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। जबकि गितेश की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ के रेफर कर दिया। पीड़ित सूर्य प्रताप ने आरोप लगाया कि हमलावरों में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का बेटा उदय व दो भतीजे भी शामिल थे। पुलिस ने सूर्य प्रताप की शिकायत पर पूर्व विधायक के बेटे उदय व उसके साथी दिलराज, रणदीप, चंदन व काला को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ अगवा करने, हत्या का प्रयास करने व आर्म्ज एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन साल से चल रही रंजिश :
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एसपी मनीष चौधरी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी ने पूर्व विधायक को मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। दिलबाग सिंह ने कहा कि घायल युवकों से उसके बेटे व अन्य की तीन साल से रंजिश चल रही है। घायल युवकों ने ही उनके बेटे पर हमला किया है। वे बार बार उसके बेटे को धमकाते थे। जिसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है। उन्होंने एसपी को रिकार्डिंग देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।