फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aerator died by consuming poison in the police line in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: पुलिस लाइन में जलवाहक ने जहर खाकर दी जान, DSP, रीडर व EHC को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 04 Sep 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 01:08 AM IST
सार

पुलिस कर्मी बिना सूचना एक एफआईआर रद होने से दुखी था। परिजनों ने डीएसपी, रीडर व ईएचसी पर उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं डीएसपी ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए हैं।

विज्ञापन
Aerator died by consuming poison in the police line in Yamunanagar of  Haryana
मृतक गुरनाम सिंह का फाइल फोटो। अस्पताल में विलाप करते परिजन व जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में थाना छछरौली में वाटर कैरियर (जल वाहक) के पद पर कार्यरत गांव बिजौली निवासी पुलिस कर्मी (45) गुरनाम सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में जहर खा लिया। बाद में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डीएसपी जगाधरी, उनके रीडर व थाना शहर जगाधरी में कार्यरत ईएचसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि मार्च माह में गुरनाम सिंह ने ईएचसी पर थाने में मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने का केस दर्ज कराया था। जिसे पुलिस ने जुलाई माह में बिना उसे  बताए रद कर दिया था जबकि गुरनाम सिंह लगातार आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, इसलिए उन्हें परेशान किया जाने लगा। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शनिवार देर शाम थाना शहर जगाधरी में नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्र के लांगरी ने देखा उल्टी करते हुए
गुरनाम सिंह को पुलिस लाइन में क्वार्टर मिला हुआ है। वह क्वार्टर में अपनी पत्नी मलकीत व 11 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। पुलिस लाइन में ही विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र में खाना बनाने वाले लांगरी ने शनिवार दोपहर को गुरनाम सिंह को उल्टी करते हुए देखा। लांगरी ने इसकी सूचना तुरंत गुरनाम सिंह के छोटे भाई दलविंद्र को फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Firing In Rohtak: राज्यपाल के जाने के बाद MDU में चली गोलियां, NSUCI के पूर्व अध्यक्ष सहित चार घायल

दलविंद्र एसपी कार्यालय की कैंटीन में कार्यरत हैं। दलविंद्र तुरंत पुलिस लाइन में पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें गाबा अस्पताल लेकर गए। वहां आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ देर के बाद उपचार के दौरान गुरनाम सिंह ने दम तोड़ दिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

भाई दलविंद्र सिंह का कहना है कि गुरनाम सिंह ने दोपहर को उसके पास फोन कर बताया था कि उसने सल्फास खा ली है। सल्फास उसने ईएचसी व डीएसपी के रीडर की वजह से खाई है। जिसके बाद वह पुलिस लाइन में पहुंचा जहां पर पहले से ही गांव भागू माजरा निवासी मोहन लाल मौजूद था।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान के बैंक खाते खंगाले, प्रॉपर्टी के कारण हत्या के एंगल पर जांच जारी

वीडियो में गुरनाम ने ठहराया ईएचसी, रीडर, डीएसपी को जिम्मेदार
दलविंद्र सिंह ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया मार्च महीने में गुरनाम सिंह थाना शहर जगाधरी में कार्यरत था। दोपहर के समय गुरनाम सिंह थाने की छत पर चढ़ा हुआ था। तभी वहां थाने में कार्यरत ईएचसी पहुंच गया। वह किसी बात को लेकर गुरनाम सिंह से बहस करने लगा। आरोप है कि ईएचसी ने गुरनाम से मारपीट की और जातिसूचक शब्द भी कहे।

यह भी पढ़ें : महंगी पड़ी रफ्तार: 210 की रफ्तार से दौड़ाई BMW, रेलिंग तोड़कर एक्सप्रेस वे से 20 फीट नीचे गिरी, मौत


इस पर गुरनाम ने ईएचसी पर थाने में तीन मार्च 2022 को केस दर्ज कराया था परंतु पुलिस ने जुलाई माह में एफआईआर को बिना गुरनाम सिंह को बताए रद कर दिया, जबकि गुरनाम सिंह आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। आरोप है कि ईएचसी व डीएसपी का रीडर गुरनाम सिंह को इसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। गुरनाम सिंह को यहां-वहां भेज कर परेशान किया जाने लगा।

इसी के चलते उसे अब थाना छछरौली में लगा दिया गया था। इससे परेशान होकर गुरनाम सिंह ने जहर खा लिया। जब उन्हें एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था तो परिजनों ने एक वीडियो बनाकर उनके बयान लिए। जिसमें गुरनाम सिंह ने ईएचसी, रीडर व डीएसपी से तंग आकर जहर खाने की बात कही।

आज होगा पोस्टमार्टम
थाना शहर जगाधरी के एसएचओ नसीब सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

मैंने किसी को परेशान नहीं किया, गुरनाम की मौत का दुख है : डीएसपी
डीएसपी जगाधरी राजिंद्र सिंह का कहना है कि तबीयत खराब होने के कारण वह मेडिकल लीव पर हैं। उन्हें गुरनाम सिंह की मौत का बहुत दुख है। उन्होंने किसी को भी परेशान नहीं किया। वह कार्यालय में आकर खुद इसके बारे में पता करेंगे। उन पर लगाए जा रहे तमाम आरोप बेबुनियाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed