{"_id":"6af8b4a80f1158e26405746a","slug":"mephedrone-was-manufactured-in-orai-and-smuggled-out-via-nepal-kanpur-news-c-362-1-ka11025-160867-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उरई में बनाकर नेपाल के रास्ते बाहर भेजी जाती थी मेफेड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उरई में बनाकर नेपाल के रास्ते बाहर भेजी जाती थी मेफेड्रोन
विज्ञापन
कानपुर। उरई में मेफेड्रोन (एमडी) बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद शहर से 50 लाख की ड्रग्स के साथ पकड़े गए रिजवान अहमद के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गिरोह का नेटवर्क सिर्फ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तक सीमित नहीं था बल्कि उरई की फैक्टरी में ड्रग्स तैयार कर नेपाल के रास्ते कई देशों में सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने रिजवान के मोबाइल की डिटेल खंगाली, जिसमें सुल्तान नेपाल के नाम से नंबर सेव मिला। आरोपियों के बीच ड्रग्स और कच्चे माल को लेकर लंबी चैट मिली है। इसके अतिरिक्त पुलिस को उसके मोबाइल से 79 काॅन्टेक्ट भी मिले हैं जिसमें बाराबंकी, फर्रुखाबाद सहित कई तस्करों से बातचीत मिली है।
इस तरह खयामुद्दीन के संपर्क में आया था रिजवान
जेल भेजा गया रिजवान अहमद ड्रग्स के धंधे में उतरने से पहले नकली सिगरेट बना कर पूर्वांचल में बेचता था। कोरोना काल में दुकानों की बंदी के दौरान उसने जमकर फायदा उठाया। नकली सिगरेट बनाकर पूर्वांचल में बेचने लगा। यहीं से वह पहले ड्रग तस्करों से जुड़ा इसके बाद बिहार के मोतिहारी निवासी खयामुद्दीन के संपर्क में आया। करोड़ों का काला साम्राज्य खड़ा किया।
--
खयामुद्दीन की तलाश में टीम मुंबई रवाना-
अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े खयामुद्दीन उर्फ खैय्याम मेफेड्रोन गिरोह का सरगना है। वह मुंबई के धारावी से गिरोह संचालित करता है। रिजवान अहमद ने पूछताछ में खैय्याम के बारे में अहम जानकारियां दी थीं। पुलिस की एक टीम शनिवार को मुंबई के लिए रवाना कर दी गई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
--
क्या था मामला
फजलगंज पुलिस ने बीते मंगलवार की रात रिजवान अहमद को गोविंदपुरी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया था। पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा था। 29 अक्तूबर को जालौन में पकड़ी गई मेफेड्रोन बनाने की फैक्टरी के बाद रिजवान और गिरोह के सरगना खैय्याम का नाम सामने आया था।