फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   aastreliya, vija, four,lac

आस्ट्रेलिया में वीजा लगाने के नाम पर चार लाख की ठगी,

Tue, 18 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Tue, 18 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 आस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने गोबिंदपुरी निवासी ज्ञान हंस से चार लाख रुपये की ठगी की है। आरोप है कि आरोपी ने आस्ट्रेलिया की बजाय उसका सिंगापुर का वीजा लगवा दिया। पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर आरोपी से उसकी चार लाख रुपये की राशि, असली पासपोर्ट और शिक्षा के प्रमाण पत्र वापस दिलवाने की मांग की है।

गोबिंदपुरी निवासी ज्ञान हंस ने शिकायत में बताया कि वह आस्ट्रेलिया पढ़ने के लिए जाना चाहता था। उसकी मुलाकात बीती फरवरी में एक व्यक्ति से हुई, जिसका कार्यालय लाल द्वारा कालोनी के पास है। आरोपी ने आश्वासन दिया कि उसका आस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा लगवा देगा, लेकिन इस पर कुल आठ लाख का खर्च आएगा। जिसमें चार लाख एडवांस देने होंगे। साथ ही पासपोर्ट तथा शिक्षा के सभी प्रमाण पत्र भी देने होंगे। ज्ञान हंस ने बताया कि उसने फरवरी में अपने जानकार गौरव के सामने 75 हजार रुपये नगद दिए और बीती छह मार्च को सवा तीन लाख रुपये बैंक के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसका आस्ट्रेलिया में वीजा नहीं लगवाया, जबकि 30 मार्च को बताया कि उसका सिंगापुर का वीजा लगा गया है और वह सिंगापुर चला जाए। हालांकि वीजा दो मार्च का इश्यू हुआ था, लेकिन आरोपी ने उसे 30 मार्च को ही बताया। ज्ञान हंस ने बताया कि उसने सिंगापुर जाने से इंकार कर दिया, क्योंकि वह आस्ट्रेलिया में जाना चाहता था। इसके बाद वह कई बार आरोपी से मिला, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परेशान होकर उसने आरोपी से अपने चार लाख रुपये वापस देने की मांग रखी, जिस पर आरोपी ने पुलिस में उसके खिलाफ ही शिकायत कर दी। पुलिस चौकी में उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं।  पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने, उससे चार लाख रुपये की रकम तथा असली पासपोर्ट व शिक्षा के असली प्रमाण पत्र दिलवाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed