फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   32 lack, ply board, police, haryana

32 लाख का लिया था प्लाईबोर्ड, अब फर्म बंद, मालिक भी लापता

Fri, 22 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 22 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
32 lack, ply board, police, haryana
crime - फोटो : demo pic
यमुनानगर। गांव परवालो स्थित डायमंड प्लाईवुड से दिल्ली की स्वराज इंटरनेशनल मंगलम फर्म के मालिक ने 32 लाख रुपये का प्लाईबोर्ड लिया। बाद में फर्म मालिक का मोबाइल बंद हो गया, छानबीन में फर्म बंद मिली, उसका मालिक भी लापता है।
विज्ञापन


डायमंड प्लाईवुड इंडस्ट्रीज के संचालक राजकुमार ने पुलिस को बताया कि स्वराज इंटरनेशनल मंगलम पैलेस रोहिणी दिल्ली नामक फर्म के मालिक आशीष गर्ग उर्फ आशीष कुमार तीन जुलाई, 11 जुलाई, 14 जुलाई व 24 जुलाई 2015 को 32 लाख रुपये का प्लाईबोर्ड लिया था। उन्होंने पेमेंट बाद में करने की बात कही। लेकिन काफी दिन बीतने पर भी जब आरोपी दोबारा प्लाईबोर्ड लेने के लिए नहीं आए तो उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन उनका मोबाइल बंद आया। आरोपियों द्वारा दिए गए दस्तावेजों में लिखे पते पर जब वे दिल्ली पहुंचे तो वहां उक्त नाम की फर्म बंद मिली।
विज्ञापन

उसने आसपास के लोगों से उक्त फर्म के मालिक के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed