{"_id":"5d0fbaee8ebc3e6ba5176c75","slug":"156131196516-yamuna-nagar-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं लेने गए व्यापारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गेहूं लेने गए व्यापारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सस्ते गेंहू लेने पहुंचे व्यापारी को बंधक बनाकर लूट लिया गया। लूटेरों ने व्यापारी की नकदी, गाड़ी व अन्य सामान लूट लिया। लूटेरों ने व्यापारी को बंधक बनाए रखा और उसके एटीएम से सारे रुपये निकालने के बाद उसे छोड़ा दिया। वारदात 31 मई को राजस्थान में हुई। पीड़ित ने शिकायत वहां की पुलिस को दी। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। व्यापारी कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस के चक्कर काट रहा है। सोमवार को व्यापारी एसपी यमुनानगर से मिलकर मामले में सहायता की फरियाद करेगा। व्यापारी का कहना है कि उन्हें राजस्थान पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है। वहां की पुलिस उन पर फैसले का दबाव बना रही है।
यह है पूरी घटना
राजस्थान के मेवात के ठगों ने ओएलएक्स पर बिहार के पटना निवासी एक गेंहू के व्यापारी का नंबर लिया और उसे काफी मात्रा में गेंहू बेचने का झांसा दिया। जिसके बाद बिहार निवासी व्यापारी का यमुनानगर निवासी पार्टनर सचिन कुमार गेंहू लेने के लिए राजस्थान के भरतपुर के जुरहरा में 31 मई देर शाम को निजी कार से पहुंच गया। जहां ठगों ने उसे बंधक बना लिया और उसके 1.70 लाख रुपये कैश व 1.50 लाख रुपये के 6 मोबाइल लूट लिए। इतना ही नहीं व्यापारियों के एटीएम कार्ड भी लिए और उनके मोबाइल से नेट बैंकिंग कर अपने बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कर लिए। हथियारों के बल पर ठगों ने चार व्यापारियों को बंधक बनाए रखा और उनके साथ खूब मारपीट की साथ ही उन्हें रिहा करने की एवज में उनके परिजनों से फ़ोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। व्यापारियों की कार भी लूट ली और फिर उनको देर रात करीब 15 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर एक पहाड़ी पर छोड़ दिया और पुलिस को बताने पर व्यापारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। चारों व्यापारी रात भर जंगल में भटकते रहे और शाम को कामा थाने पहुंचे। जहां कामा थाना पुलिस ने उनको वारदात स्थल से संबंधित थाने जुरहरा में केस दर्ज कराने का सुझाव दिया। जिस पर अगले दिन 2 जून को पीड़ित व्यापारियों ने ठगों के खिलाफ जुरहरा थाने में केस दर्ज कराया। पीड़ित व्यापारी यमुनानगर की प्रेम कॉलोनी निवासी सचिन कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार और पटना निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वे सभी मिलकर गेंहू का व्यापार करते हैं। ओएलएक्स द्वारा मेवात के ठगों के चंगुल में फंस कर लूट का शिकार हो गए। ठग जुरहरा के निवासी हैं। मुनफेद, अमीना, रसीद खान और एक अज्ञात वारदात में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस उन पर फैसले का दबाव बना रही है।