{"_id":"5cf6b67abdec22073f3f2d43","slug":"15596724384-yamuna-nagar-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह व नशे के चलते भेंट चढ़े चार परिवार, तीन ने फंदे पर लटक, एक ने नहर में कूद दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरेलू कलह व नशे के चलते भेंट चढ़े चार परिवार, तीन ने फंदे पर लटक, एक ने नहर में कूद दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। घरेलू कलह व नशे के चलते चार परिवारों में मातम छा गया। तीन लोगों ने फंदे पर लटक जान दे दी। जबकि एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जगाधरी के नालागढ़ में जहां पति पत्नी के घरेलू कलह के चलते पति ने फंदे पर लटक जान दे दी। वहीं, घरेलू कलह के चलते तनाव में आए व्यक्ति ने नशे का आदि होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा एक युवती ने प्रेम प्रंसग के चलते फंदे पर लटक जान दे दी। वहीं, एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने नालागढ़ में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्जकर लिया। जबकि तीन मामलों में 174 की कार्रवाई की गई।
पहला केस :
झगड़े के बाद पत्नी को ले गए मायके वाले, पति ने फंदा लगा दी जान :
जगाधरी की नालागढ़ की माजरी में पत्नी व उसके परिजनों से परेशान होकर युवक ने फंदे पर लटक जान दे दी। युवक का शव उसके कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। सुसाइड करने से पहले उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके मायके वाले उसे अपने साथ ले गए थे। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। इसमें उसने अपनी पत्नी व उसके माता पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
नालागढ़ माजरी निवासी तारा देवी ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके इकलौते बेटे मनीष (32) की शादी चार साल पहले नेहा से हुई थी। इसके बाद उनके पास एक बेटा हुआ था। लेकिन दो साल पहले ही उसकी मौत हो गई थी। इससे मनीष तनाव में रहने लगा और नशे का आदी हो गया था। इससे उसकी अपनी पत्नी से अनबन होने लगी थी। आरोप है कि दोनों का छोटी छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा। परिजनों ने बताया कि बीती दो जून को मनीष के साथ उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी के मायके वाले उनके यहां पर आए थे। वे अपनी बेटी को साथ ले गए थे। नेहा के जाने के बाद उसके बेटे ने तनाव में नशा किया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच करने पर पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी, उसके माता-पिता को बताया है।
विज्ञापन
जगाधरी सिटी थाना प्रभारी राकेेश कुमार का कहना है कि इस मामले में सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी, सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
दूसरा केस :
फंदे पर लटकी मिली युवती, परिजनों ने मृतका के प्रेमी व परिजनों पर लगाया हत्या करने का आरोप :
बैंक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय ट्विंकल का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। परिजनों ने मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी युवक, उसकी मां व एक अन्य व्यक्ति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बैंक कॉलोनी निवासी ट्विंकल का उनकी कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते सोमवार देर शाम को युवती के प्रेमी के परिजन उनके घर पर पहुंचे और उसकी बेटी से तीखी बहस बाजी की। मृतका के परिजनों का कहना है कि तब आरोपी वहां से चले गए। जिससे उसकी बेटी परेशान थी। आरोप है कि आरोपी युवक, उसकी मां व एक अन्य व्यक्ति के साथ उस समय घर पर आए, जब उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया। आरोप ये भी है कि आरोपी युवक लड़की से जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
तीसरा केस :
पुत्र व पुत्रवधु के झगड़ों से परेशान अंधेड़ ने फंदा लगा दी जान :
जम्मू कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके भाई सतीश कुमार (57) के बेटे सौरभ की शादी छह माह पहले वीना नगर निवासी मीनाक्षी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय गुजरने के बाद उनमें झगड़े होने लगे। जिसके बाद उसका बेटा नशे का आदि हो गया। जिसके बाद दोनों में लड़ाई झगड़ा होता था। राजकुमार ने बताया कि इसी बात से उसका भाई सतीश कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पति पत्नी में झगड़ों को लेकर उन्होंने संबंधित थाने में भी शिकायत दी हुई थी। जिसपर पंचायती फैसला हो गया था। इसके बावजूद भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उन्होंने फिर से ऐसे ही झगड़े शुरू कर दिए। सोमवार देर शाम सतीश छत पर चला गया और कमरे में लगे पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो उन्होंने छत पर जाकर देखा तो सतीश फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों को सौंप दिया।
चौथा केस :
मानसिक रूप से परेशान युवक ने नहर में छलांग लगाकर दी जान :
आजाद नगर निवासी प्रीति ने बताया कि उसका पति आशीष मलिक (36) कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, देर शाम वह बिना बताए घर से चला गया और फतेहपुर पुल से नहर में छलांग लगा दी। नहर में नहा रहे अन्य लोगों ने उसे डूबते हुए देखा और उसे बचाने की कोशिश की, जब तक उसे नहर से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आस-पास के लोगों ने इसकी पुलिस सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करेंगे आगामी कार्रवाई : एसएचओ
थाना फर्कपुर प्रभारी दिनेश चौहान का कहना है कि बैंक कॉलोनी में हुए युवती और जम्मू कॉलोनी में अंधेड़ व्यक्ति के सुसाइड मामलों की जांच की जा रही है। दोनों मामलों में अभी तथ्य क्लीयर नहीं हो पाए हैं। दोनों मामलों में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई की जाएगी।