फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खीरा के फरार होने के बाद अलर्ट दिखी पुलिस, भारी पुलिस बल के साथ हुई गैंगस्टर संपत नेहरा की पेशी

खीरा के फरार होने के बाद अलर्ट दिखी पुलिस, भारी पुलिस बल के साथ हुई गैंगस्टर संपत नेहरा की पेशी

Sun, 02 Jun 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
खीरा के फरार होने के बाद अलर्ट दिखी पुलिस, भारी पुलिस बल के साथ हुई गैंगस्टर संपत नेहरा की पेशी
पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर बदमाश सुनील उर्फ खीरा के फरार होने के बाद पुलिस अलर्ट दिखाई दी। बदमाशों की पेशी के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को गैंगस्टर संपत नेहरा की जगाधरी कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तबदील रहा। सीआईए वन व डिटेक्टिव स्टाफ की टीमों के साथ-साथ अन्य पुलिस बल भी कोर्ट में तैनात रहा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात एवं गैंगस्टर संपत नेहरा को पंजाब जेल से यहां पर लाया गया था।
विज्ञापन

दरअसल कुख्यात संपत नेहरा पर यमुनानगर में फायरिंग, जानलेवा हमला करने समेत कई केस दर्ज है। मई 2017 पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई व पार्टनर पर फायरिंग करने के मामले में शनिवार को नेहरा की कोर्ट में पेशी थी। करनाल बस स्टैंड में पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर बदमाश सुनील उर्फ खीरा को बदमाशों द्वारा छुड़ा ले जाने की वारदात के बाद पुलिस ने सबक लिया। इसी के चलते गैंगस्टर संपत नेहरा की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस तैनात थी। जैसे ही गैंगस्टर संपत नेहरा पंजाब जेल से कोर्ट में लाया गया, पुलिस अलर्ट हो गई। कोर्ट में पेशी के लेकर वापस आने तक कोर्ट परिसर के गेट से लेकर अंदर तक पुलिस तैनाती रही। सीआईए, डिटेक्टिव समेत सिटी पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन


इस मामले में हुई नेहरा की पेशी
जगाधरी के सेक्टर-17 हुडा मार्केट में 26 मई 2017 को इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजा व पार्टनर संजीव गुप्ता पर अचानक फायरिंग की गई थी। तब दोनों ऑफिस में बैठे थे। गोली लगने से राजा व संजीव जख्मी हो गए थे। उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जांच के बाद पुलिस ने एक किशोर समेत चार हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। जांच के दौरान अंबाला सेंट्रल जेल में बंद काला राणा का नाम आया। राणा पर जेल से राजा व संजीव की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। तब पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए राणा से पूछताछ की थी। जिसमें संपत नेहरा का नाम सामने आया था। संपत नेहरा की गिरफ्तारी होने के बाद जून 2018 में उसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां लाया गया था। इसके बाद वह पंजाब जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed