फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, परिजन बोले, गला व घुटनों पर चोटों के निशान

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, परिजन बोले, गला व घुटनों पर चोटों के निशान

Wed, 15 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, परिजन बोले, गला व घुटनों पर चोटों के निशान

विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा से सटे सहारनुपर के गांव ढीका में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के कपड़े फटे हुए थे। घुटने और गले पर चोटों के निशान थे। विवाहिता की मौत के बाद मृतक के मायके वालों व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद मृतका का पति फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता से मारपीट कर गला दबाया गया, फिर उसे जहरीला पदार्थ देकर मारा गया। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति नशा करता था और नशे में उनकी बेटी को पीटता था। जब वह उसका विरोध जताती थी तो ससुराल पक्ष के लोग भी उससे मारपीट करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

घुटनों पर लगी हुई थी चोट, गले पर भी थे निशान
बलाचौर निवासी ज्योति (25) की शादी छह साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव ढीका निवासी राजबीर के साथ हुई थी। उसके पास दो बच्चे भी है। मृतका के भाई राजेश ने बताया कि राजबीर अक्सर छोटी छोटी बातों पर नशा करके उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसका ससुर व जेठ भी मारपीट करते थे। कई बार पंचायत भी हुई, तो हर बार वह और उसके परिजन माफी मांग लेते थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे ज्योति के ननदोई गुरमेल का उनके पास फोन आया। उसने बताया कि ज्योति ने जहर खा लिया है। वह तुरंत अस्पताल में पहुंचे। यहां पर देखा, तो ज्योति के दोनों घुटनों पर चोट लगी थी और कपड़े फटे हुए थे। उसके गले पर भी निशान थे। उनके यहां आते ही उसका पति राजबीर व अन्य फरार हो गए थे। जिस पर उन्हें शक हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही ज्योति की मौत हो गई।
विज्ञापन


भैया दूज पर पीटकर निकाला था घर से बाहर :
मृतका के भाई का आरोप है कि राजबीर कई बार पहले भी उसके साथ उसकी बहन से मारपीट कर चुका है। भैयादूज पर भी उसने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी। एक बार ज्योति को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था। वह बच्चों के साथ दो माह तक अपनी नानी के पास छछरौली में रहे। बाद में पंचायत हुई, तो दोनों और के मौजिज लोगों ने समझौता करवाया और ससुराल में ज्योति को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में ससुर के साथ हुई बहस :
विवाहिता की मौत के बाद उसका पति राजबीर व उसका भाई सिल्ली अस्पताल से फरार हो गए थे। इस दौरान वहां पर केवल मृतका का ससुर बलबीर रह गया था। अस्पताल में गुस्साए परिजनों की उनके साथ भी बहस हुई। काफी संख्या में महिलाएं अस्पताल में पहुंच गई थी। यहां पर बाहर वह पुलिस के आने का इंतजार करते रहे। कई बार फोन करने के बाद भी शहजहांपुर चौकी से पुलिस नहीं आई। इसके बाद ही करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शहजादपुर चौकी के एएसआई राहुल कुमार व एक अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के बयान लिए।

खुद खाया जहरीला पदार्थ :
उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि ज्योति ने घर पर ही खुद जहरीला पदार्थ निगला है। जब उसका पति राजबीर देर शाम घर आया था तो उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर वे उसे तुरंत यमुनानगर के निजी अस्पताल में लेकर आए और परिजनों को सूचना दी। ज्योति के साथ कोई मारपीट नहीं की गई।

एसपी को शिकायत दी तब पहुंची सहारनपुर पुलिस :
परिजनों ने बताया कि गाबा अस्पताल में ज्योति की मौत होने पर उन्होंने सहारनपुर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने नहीं पहुंची। जिस पर वे लघु सचिवालय पहुंचे और एसपी कुलदीप सिंह को शिकायत दी। जिसके बाद सहारनपुर के शहजादपुर चौकी से पुलिस यहां पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।


ढिक्का में विवाहिता की हुई मौत के मामले में शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लोगों पर आरोप लगाए है। मामले की जांच कर रहे है। जांच में पता लगाया जाएगा कि विवाहिता की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। जांच के जो तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- एसआई राहुल, जांच अधिकारी, चौकी शहजहांपुर, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed