फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सिर में वार कर ट्रॉला चालक की हत्या कर रेलवे लाइन के पास गड्ढे में फेंका शव

सिर में वार कर ट्रॉला चालक की हत्या कर रेलवे लाइन के पास गड्ढे में फेंका शव

Mon, 06 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सिर में वार कर ट्रॉला चालक की हत्या कर रेलवे लाइन के पास गड्ढे में फेंका शव
यमुनानगर। ट्रॉला चालक के सिर पर ठोस हथियार से वारकर किसी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे ने उसका शव सहारनपुर रोड स्थित मित्तल पेट्रोल पंप के नजदीक रेलवे लाइन के पास गड्ढ़े के कीचड़ में फेंक दिया। रविवार सुबह राहगीरों ने खून से लतपथ शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसके सिर पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को यहां फेंक दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जिले के गांव कालूवाला निवासी संजय कुमार (42) करीब छह दिन पहले यमुनानगर की पीआर ट्रांसपोर्ट के ट्रक पर चालक के पद पर तैनात हुआ था। इससे पहले ट्रक पर तैनात चालक अरुण कुमार छुट्टी पर अपने घर चला गया था और अपने स्थान पर संजय कुमार को लगवा गया था। शनिवार देरशाम संजय कुमार ट्रक को लेकर सहारनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक खाली पड़े प्लाट में गया था। सुबह के वक्त किसी ने ट्रांसपोर्ट मालिक बलविंद्र कुमार को सूचना दी कि उसके ट्रक के चालक का शव खून से लथपथ हालत में रेलवे लाइन व सहारनपुर रोड के बीच खाली पड़े प्लाट में पड़े कीचड़ में पड़ा है। सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट मालिक बलविंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी सुभाष व पुराना हमीदा पुलिस प्रभारी अमरीक सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी ने मृतक चालक के सिर पर ठोस वस्तु से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

20 अप्रैल को आया था घर से :
मृतक संजय कुमार के दो भाई था। ट्रॉला मालिक बलविंद्र कुमार द्वारा बताए संजय के पते सहारनपुर के गांव कालूवाला में शहर पुलिस अपनी गाड़ी लेकर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी और अपनी गाड़ी में ही उन्हें लेकर यमुनानगर पहुंची। यहां मृतक के भाई सुभाष, बहन रानी व अन्य परिजनों ने शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि संजय ड्राइवरी करता था और अधिकतर घर से बाहर ही रहता था। 20 अप्रैल को वह घर से ड्राइवरी करने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दस बजे हुई थी अंतिम बार बातचीत :
मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि शनिवार रात उसके भाई का फोन उसके पास आया था। फोन कर उसने गेहूं निकालने की बात पूछी थी। वहीं घर में सभी परिजनों का हाल-चाल पूछा था। उस समय उनकी बातचीत से कोई डर या भय नहीं लग रहा था।
करीब ढाई साल पहले की थी कोर्ट मैरिज :
परिजनों ने बताया कि संजय ने करीब ढाई साल पहले हरिद्वार निवासी कविता से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन उसने सहारनपुर पसंद नहीं आया और हरिद्वार में ही रहने लगी। संजय कभी अपने पत्नी के पास, कभी घर तो कभी ड्राइवरी पर रहता था। शादी के बाद से उसके पास एक लड़की है। परिजनों ने शक जताया कि किसी ट्रॉले या ट्रक ड्राइवर ने संजय को मौत के घाट उतारा होगा।
ट्रॉला मालिक को बुलाने पर अड़े परिजन :
रविवार अलसुबह ट्रॉला चालक का शव बरामद किया गया। लेकिन दोपहर बाद करीब तीन बजे उसके परिजन पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिए। उन्होंने ट्रॉला मालिक को मौके पर बुलाने की बात कहीं। नहीं बुलाने पर उन्होंने बयान नहीं दिए। बाद में सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। जिसके बाद उन्होंने ब्यान दिए।

सहारनपुर रोड व रेलवे लाइन के बीच युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस ने मामले में ट्रॉला मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्जकर लिया है। सीआईए व शहर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपी का पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। -एसआई अमरीक सिंह, इंचार्ज, हमीदा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed