फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शुगर मिल में ट्राली की पर्ची से हेराफेरी करने वाले जीजा-साला एक दिन के रिमांड पर

शुगर मिल में ट्राली की पर्ची से हेराफेरी करने वाले जीजा-साला एक दिन के रिमांड पर

Mon, 22 Apr 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
शुगर मिल में ट्राली की पर्ची से हेराफेरी करने वाले जीजा-साला एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
शुगर मिल में ट्राली की पर्ची से हेराफेरी करने वाले जीजा-साला एक दिन के रिमांड पर

यमुनानगर। शुगर मिल में एक ट्रॉली को दो पर्चियों पर निकालने के मामले में गिरफ्तार जीजा साला को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अब तक कितना फर्जीवाडा किया गया है। उसके बारे में पूछताछ की जाएगी। हमीदा चौकी इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी यूपी निवासी अंकित और उसके जीजा अजय शर्मा को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं जो आरोपी फरार हैं उनकी तलाश में पुलिस रेड कर रही है। बता दें पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को नामजद किया है। जबकि इस पूरे फर्जीवाड़े में एक दर्जन से ज्यादा लोग हो सकते हैं। इसमें कॉन्ट्रेक्ट पर लगे कर्मचारियों के साथ-साथ किसान भी शामिल हो सकते हैं। केन शिफ्ट इंचार्ज लाभ सिंह के मुताबिक धर्मकांटे पर अंकित नाम का कर्मचारी तोल पर्चियों की गड़बड़ी कर रहा था। इस मामले में जांच की गई तो उसका रिश्तेदार भी शामिल पाया गया। इसकी जानकारी अपने इंचार्ज अनिल डोगरा को दी। घटना का पता चलते ही मिल के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस बारे में अंकित से पूछताछ की गई। इसके बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद उसे फिर से फोन कर बुलाया गया और कहा कि वह पूरी सच्चाई बता दें। इस पर उसने बताया कि गन्ना पर्ची (इंडेट) जिसकी रशीद मौके पर निकल रही थी वह उसने टोयलेट में बहा दी है। ताकि वह पकड़ा न जा सके। वहीं उसका जीजा अजय शर्मा और साथ में काम करने वाले सौरभ, शाहरूख, सिक्योरटी वालों समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed