{"_id":"5cb234d0bdec2213fe5d4024","slug":"155518287312-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े की सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े की सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रादौर। गांव गुमथला में लड़ाई झगड़े होने व अन्य वारदात होने के बाद सूचना मिलने के बावजूद जठलाना पुलिस के मौके पर न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। मामले को लेकर गांव के लोगों की एक पंचायत सरपंच कृष्ण मेहता के नेतृत्व में हुई। जिसमें मामले को लेकर जठलाना पुलिस के प्रति ग्रामीणों ने भारी रोष प्रकट किया। कृष्ण मेहता ने बताया कि उनका गांव रादौर क्षेत्र के सबसे बड़े गांव में से एक है। गांव में आए दिन लोगों के बीच झगड़े होते रहते हैं। जिसको लेकर जब भी जठलाना पुलिस को गांव में झगड़ा होने की सूचना दी जाती है, तो पुलिस मौके पर नहीं आती। बल्कि शिकायत लेकर उन्हें थाने आने को कहा जाता है। सरपंच ने बताया कि गांव के लोग मामले को लेकर सोमवार को एसपी से मिलकर जठलाना थाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे। वहीं डीएसपी रादौर कुशपाल राणा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि पुलिस के पास गांव में झगड़ा होने की शिकायत की गई हो तो पुलिस को मौके पर जाना चाहिए। मामले को लेकर वह जठलाना थाना प्रभारी से बात करेंगे और इस बारे सख्त कार्रवाई करने के आदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।