फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फाइनेंसर कालड़ा ने 36 लोगों पर लगाया घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने व सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

फाइनेंसर कालड़ा ने 36 लोगों पर लगाया घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने व सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

Wed, 03 Apr 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर कालड़ा ने 36 लोगों पर लगाया घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने व सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
फाइनेंसर कालड़ा ने 36 लोगों पर लगाया घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन


-कुछ दिनों पहले जीजा व बहन समेत लापता हो गए थे राजन कालड़ा
जिन लोगों से पैसे का लेनदेन था, उन्हीं पर आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कुछ दिन पहले देनदारी से परेशान होकर लापता हुए फाइनेंसर राजन कालड़ा ने शहर के 36 लोगों पर घर में घुसकर परिवार से अभद्र व्यवहार करने, सुसाइड के लिए उकसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ये आरोप उन लोगों पर लगाए हैं जिनके साथ कालड़ा का पैसों का लेनदेन है। जनवरी माह में राजन कालड़ा अपने जीजा और बहन के साथ लोगों की देनदारी के चलते घर छोड़कर चले गए थे। आरोप है कि इन लोगों ने उसे धमकाया था। लौटने पर राजन ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड का प्रयास किया था। पुलिस ने 36 लोगों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
ये दी पुलिस को शिकायत :
राजन कालड़ा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यू क्लासिक क्रिएशन, राजन कालड़ा एंड कंपनी, ईशान इंडस्ट्री शादीपुर का मालिक है। वह अपने जीजा संजय खुराना और बहन के साथ क्लासिक क्रिएशन, श्री गणेश टेक्सटाइल, एसजी इनवेस्टमेंट व मोना क्लाथ हाउस का कारोबार करता है। शहर के कुछ लोग उनके कारोबार में पैसा लगाकर उनके साथ काम करते थे। व्यापार मेें घाटा हो गया। इन लोगों के नुकसान की भरपाई हमें करनी है। ये लोग मुझसे पैसा मांगते है। वह उन्हें कहता है कि उसे थोडा समय चाहिए। वह उनका एक-एक पैसा लौटाने को तैयार है। लेकिन ये लोग उसके घर और दुकान पर आकर उसे और उसके परिवार के लोगों को बेइज्जत करते हैं। घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। उसे और उसके परिवार के लोगों को इतना परेशान किया गया कि उनके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। इन लोगों ने उसे मरने के लिए विवश किया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इन लोगों पर दर्ज हुआ केस :
शिकायत में योगेश राणा, हीरालाल, सुशील लोहेवाला, अरूण मित्तल, अंगत कालड़ा, एमएल कक्कड़, लवली बजाज, चंद्रपाल मलिक, उनकी पत्नी रजनी मलिक, ब्रिजेश चानना, गौरव बतरा, मनीष बजाज, जगदीश चंद्र, राजीव पाहवा, कृपाल सिंह भाटिया, अमित, हर्ष साहनी, राजिंद्र दत्ता, सतीश विग, विरेंद्र हरजाई, यशपाल बत्तरा, अतुल बख्शी, सुमित मोंगिया, नरेंद्र उप्पल, चमनलाल गोयल, दलजीत सिंह, दीपक पेंट, प्रिया साड़ी अम्बाला के प्रोपराइटर राजन, बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर परमजीत सिंह, जोनल मैनेजर पुखराज, अधिकारी आरके गुप्ता, राजन बजाज, पारस बजाज, विपिन तलूजा, अरोड़ा इलेक्ट्रिकल, विनोद अग्रवाल, सुवेंद्र सिंह, दीपक मदान के नाम हैं। जिन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में केस दर्जकर लिया है। पैसे के लेनदेन को लेकर इनमें विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
दल सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed