फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   करहेड़ा घाट पर तीन युवकों ने मारपीट कर घाट इंचार्ज से लूटी 20 हजार की नकदी व रॉयल्टी बुक

करहेड़ा घाट पर तीन युवकों ने मारपीट कर घाट इंचार्ज से लूटी 20 हजार की नकदी व रॉयल्टी बुक

Sat, 23 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
करहेड़ा घाट पर तीन युवकों ने मारपीट कर घाट इंचार्ज से लूटी 20 हजार की नकदी व रॉयल्टी बुक
करहेड़ा घाट पर तीन युवकों ने मारपीट कर घाट इंचार्ज से लूटी 20 हजार की नकदी व रॉयल्टी बुक
विज्ञापन

जठलाना। नियमों के विपरीत यमुना नदी में हो रहा खनन, अब एक बार फिर से घाट ठेकेदारों और ग्रामीणों के बीच रार पैदा कर रहा है। किसानों का कहना है कि नियमों के विपरीत हो रहे खनन की आवाज ग्रामीण उठा रहे है। लेकिन ठेकेदार पुलिस के साथ मिलीभगत कर उनके विरुद्ध झूठे मामले दर्ज करवा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एम.टी करहेड़ा घाट के इंचार्ज की शिकायत पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ मारपीट और पैसे छीनने का मामला दर्ज किया है। पुलिस जहां मामले में आरोपियों को झगड़ालु छवि का बता रही है, वहीं दूसरी ओर आरोपी खुद को बेकसूर होने का दावा कर मामले को नियमों के विपरीत हो रहे खनन का विरोध करने का परिणाम बता रहे है।
मामले में गवाही न देने का बनाया दबाव
घाट इंचार्ज अमृतसर निवासी आकाशदीप ने बताया कि गांव एम.टी करहेड़ा के रामभूल, अंकित और काला गुरुवार की शाम को करीब 6 बजे घाट पर आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पास करीब 20 हजार रुपये की नगदी भी मौजूद थी जिसे वह छीनकर ले गए। इस दौरान उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी घाट पर झगड़ा कर चुके हैं। उसी झगड़े के मामले में वह उसे गवाही न देने का दबाव बना रहे है। जिस कारण उन्होंने एक बार फिर घाट पर पहुंचकर हमला किया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीण उठाते है गलत तरीके से हो रहे खनन की आवाज
मामले में नामजद रामभूल, काला व अंकित का कहना है कि जब से यमुना नदी में खनन का कार्य शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक रेत ठेकेदार नियमों के विपरीत खनन कर रहे है। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर भी संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। वहीं जब ग्रामीण गलत तरीके से हो रहे खनन का विरोध करते हैं तो उनके खिलाफ झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जाते है। अवैध खनन के इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की हिस्सेदारी भी कम नहीं है। पुलिस रेत कारिंदों की झूठी शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी पूरी हिस्सेदारी निभाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट इंचार्ज अधिकारी के शिकायत आने के बाद तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले भी आरोपियों द्वारा झगड़ा करने की शिकायत आ चुुकी है।
-चंद्रपाल, जांच अधिकारी, थाना जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed