फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाथरूम में जाकर ओबीसी के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार किया सुसाइड

बाथरूम में जाकर ओबीसी के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार किया सुसाइड

Sun, 17 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाथरूम में जाकर ओबीसी के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार किया सुसाइड

विज्ञापन
बाथरूम में जाकर ओबीसी के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार किया सुसाइड
बैंक की बिलासपुर शाखा की घटना, गर्दन में लगी हुई थी गोली
आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद बैंक में छह साल से कार्यरत था सिक्योरिटी गार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की बिलासपुर शाखा के सिक्योरिटी गार्ड ने बाथरूम में खुद को डबल बैरल गन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बैंक में अचानक गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। गोली के धमाके की आवाज सुनकर बैंक प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी बाथरूम की ओर दौड़े। बाथरूम के दरवाजे का कुंडी तोड़कर जब बैंक कर्मी अंदर गए तो वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। गर्दन में गोली लगी हुई थी। सिर की पगड़ी भी दूरी पड़ी हुई थी। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। सूचना मिलते ही एसएचओ बिलासपुर सुनील कुमार बैनीवाल अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
बॉक्स
छह साल से बैंक में कार्यरत था सिक्योरिटी गार्ड :
बैंक की बिलासपुर शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि मखौर निवासी बलबीर सिंह पिछले लगभग छह वर्ष से ओबीसी बैंक की शाखा बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। हर रोज की तरह शनिवार को भी बलबीर सिंह लगभग सवा 10 बजे बैंक में अपनी गन के साथ ड्यूटी पर आया और सभी कर्मचारियों से मिला। सभी बैंक कर्मचारी अपनी अपनी सीट पर अपने कार्य में लग गए। कुछ ही देर में बैंक में बने शौचालय की ओर गोली चलने के धमाके की आवाज सुनाई दी। बैंक प्रबंधक व कर्मचारी दौड़कर शौचालय की तरफ गए। बाथरूम का दरवाजा खोलना चाहा परन्तु शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। बैंक कर्मचारियों ने दरवाजे की कुंड़ी को तोड़कर दरवाजा खोला तो अंदर गनमैन बलबीर सिंह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बैंक मनेजर ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर मृतक के परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन

बॉक्स
दो माह से मानसिक परेशान चल रहा था बलबीर :
मृतक के परिजन साहब सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड था। पिछले करीब दो महीने से मानसिक तौर से परेशान चल रहा था। उसकी दवाई चंडीगढ़ पीजीआई से चल रही थी। शुक्रवार को भी पीजीआई से दवाई लेकर आया था। मृतक के पास एक लड़का व एक लड़की है। बलबीर सिंह ने लड़के को लगभग दो वर्ष पूर्व कनाडा भेज दिया था। वही छह माह पूर्व अपनी बेटी की शादी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स्
सभी के साथ था विनम्र व्यवहार, उपभोक्ता प्रभावित :
विधवा पेंशन लेने बैंक आए आदर्श, अशोक कुमार, कृष्ण लाल सैनी ने बताया कि बलबीर सिंह का व्यवहार बहुत ही विनम्रता पूर्ण रहा है। बैंक में अधिक भीड़ होने पर वृद्धों व महिलाओं के फार्म भरने सहित अन्य कार्य करने में उपभोक्ताओं को पूरा सहयोग करता था। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं आने देता था।

वर्जन
बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के सुसाइड करने की सूचना पर वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गए थे। जांच करने पर मामला आत्महत्या का सामने आया है। परिजनों व बैंक कर्मचारियों से पता करने पर पता चला की सुरक्षा गार्ड पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
फोटो : 30, 32 व 34
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed