फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शादी का झांसा देकर नाबालिक व युवती को किया अगवा

शादी का झांसा देकर नाबालिक व युवती को किया अगवा

Mon, 11 Mar 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिक व युवती को किया अगवा
शादी का झांसा देकर नाबालिग व युवती को किया अगवा
विज्ञापन

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर कपालमोचन से नाबालिग लड़की और बिलासपुर से एक युवती अगवा कर ली गई। परिजनों ने चार लोगों पर उन्हें बहला-फुसला कर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि छह मार्च सुबह को 17 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी कई दिन तलाश की तो पता चला कि गांव भवानीपुर निवासी रोहित अपने पिता व माता के साथ मिलकर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर कहीं अगवा करके ले गया। पुलिस ने आरोपी रोहित, पिता हाकम सिंह व माता के खिलाफ अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

उधर, बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च को उसकी 19 वर्षीय बेटी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि गांव आहड़वाला निवासी सुमित उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर कहीं अगवा करके ले गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी और लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed