{"_id":"5c8167ddbdec2214046ee5c6","slug":"15519847001640-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजन के नाम पर हड़पे आठ लाख 40 हजार रुपये, दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजन के नाम पर हड़पे आठ लाख 40 हजार रुपये, दो पर केस
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 8.40 लाख रुपये, दो पर केस
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक से आठ लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केेस दर्ज किया है। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव गुंदयानी निवासी नैब सिंह ने बताया कि उसका परिचित जिला अंबाला के गांव पसयाला निवासी विशाल रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव के संजीव कुमार व सियाराम के साथ हुई। उन्होंने उसे कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसके परिचित विशाल को भी विदेश भेज देंगे। इस दौरान वे उसके जाल में फंस गए। उन्होंने उनसे विशाल को विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख 40 हजार रुपये मांगे। उन्होंने उन्हें राशि दे दी। जिसके बाद उन्होंने विशाल को जल्द विदेश भेजने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीतने के बाद जब उन्होंने उसे विदेश नहीं भेजा तो उन्होंने आरोपियों से बात की। मगर उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उन्होंने उनसे पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।