{"_id":"5c797e9bbdec224c7f23dc82","slug":"1551466237431-70-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की जिस जमाबंदी पर पहले लिया था लोन, उस पर फर्जीवाड़े से 31 लाख 70 हजार का लोन लिया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की जिस जमाबंदी पर पहले लिया था लोन, उस पर फर्जीवाड़े से 31 लाख 70 हजार का लोन लिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर पहले लिया हुआ था लोन, फर्जीवाड़ा कर दोबारा लिया 31.70 लाख का लोन
लोन की किश्त जमा न करवाने के बाद जांच करने पर हुआ खुलासा
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने राझेड़ी निवासी व्यक्ति पर किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। राझेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने जमीन की जिस जमाबंदी पर पहले से अन्य बैंक से लोन लिया हुआ था। उसी जमाबंदी पर आरोपी ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से फिर से 31 लाख 70 हजार रुपये का लोन ले लिया। जब आरोपी व्यक्ति ने इसकी किस्त नहीं जमा करवा पाया तो बैंक द्वारा इसकी जांच की तो मामले में खुलासा हुआ। बैंक मैनेजर ने अपने स्तर पर जांच की तो जमीन की जमाबंदी के दस्तावेज फर्जी निकले। जांच में आरोपी ने बैंक के साथ 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जिसके बाद शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी राझेड़ी निवासी नारायण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर कुरुक्षेत्र निवासी शुभम नरेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव राझेडी निवासी नारायण सिंह ने 2015 में बैंक से जमीन पर लोन लेने के लिए आवेदन किया था। उस समय जमीन की जमाबंदी में उन्होंने उक्त जमीन पर किसी भी तरह का लोन न होने के दस्तावेज दिए थे। जिस पर उनके बैंक द्वारा नारायण सिंह को उक्त जमीन पर 31 लाख 70 हजार रुपये का लोन दे दिया। इस दौरान कुछ माह तक आरोपी लोन की किस्ते जमा करवाता रहा। मगर उसके बाद आरोपी ने लोन की किश्तें देनी बंद कर दी। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि आरोपी ने उक्त जमीन पर पहले भी अन्य बैंक से लोन ले रखा। उसने बताया कि आरोपी ने झूठे दस्तावेज जमा करवाकर उनके बैंक से लोन लिया है। आरोपी ने बैंक से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी नारायण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, एसआई महल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।