फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रिश्तेदारी में गया था परिवार, चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ हजारों के गहने व नकदी चुराई

रिश्तेदारी में गया था परिवार, चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ हजारों के गहने व नकदी चुराई

Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी में गया था परिवार, चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ हजारों के गहने व नकदी चुराई
सूने घर के ताले तोड़ हजारों के गहने व नकदी चुराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव पाबनी कलां में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब परिवार घर लौटा तो गेट व दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। अंदर से नकदी व सामान गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है। वहीं चोरों ने एक अन्य स्थान से बाइक चोरी कर ली।
गांव पाबनी कलां निवासी सविंद्रो देवी ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को वह परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गई थी। सुबह जब वह घर वापस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का लगा ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे गहने व नकदी गायब थी। उन्होंने जब जांच की तो अलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषण, नकदी व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इनसर्ट
पंडित ऑटो मोबाइल शोरूम के बाहर से बाइक चोरी :
पृथ्वी नगर कालोनी निवासी नीरज ने बताया कि वह बाइक पर पंडित ऑटो मोबाइल के नजदीक किसी काम से गया था। उसने बाइक पंडित ऑटो मोबाइल के नजदीक खड़ी की थी। काम खत्म करके जब वह वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed