फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तीन दिन पहले हुई युवक की शादी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत

तीन दिन पहले हुई युवक की शादी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत

Wed, 13 Feb 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुई युवक की शादी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत
तीन दिन पहले हुई युवक की शादी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत
विज्ञापन

- मृतका की मां बोली, गांव के पूर्व सरपंच के बेटे ने मेरी बेटी को जहर दिया,
-निजी अस्पताल में स्ट्रेचर पर छोड़ आरोपी युवक मौके से फरार।
-गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े परिजन, नहीं उठाया अस्पताल से शव।
-बीए फाइनल की छात्रा थी मृतका।
- परिजन बोले, गिरफ्तारी नहीं हुई तो नहीं उठाएंगे शव
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
शहर के एक कॉलेज की बीए फाइनल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पूर्व सरपंच के लड़के ने उनकी लड़की को जहरीला पदार्थ खिला दिया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और फरार हो गए। गुस्साए परिजन आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए और शव उठाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे शव नहीं लेंगे। सूचना मिलने पर शहर थाना एसएचओ नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने मामले में आरोपी पूर्व सरपंच के बेटे मोहित उर्फ मोगली पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। तब जाकर परिजन शांत हुए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बेटी के फोन से युवक ने दी सूचना
मृृतक युवती की मां ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी शहर के एक कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए शहर आई थी। इसके बाद वह अपनी छोटी बेटी व बड़े बेटे के साथ किसी काम से बाड़ी माजरा में आई थी। दोपहर के समय उसकी बेटी के मोबाइल से उनके पास फोन आया। फोन करने वाला एक युवक था। जिसने उन्हें बताया कि उनकी लड़की की तबीयत खराब है और वह मसीह अस्पताल में भर्ती है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां उसकी बेटी स्ट्रेचर पर लेटी हुई थी। लड़का उन्हें देखकर वहां से फरार हो गया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि एक लड़का व उसके चार-पांच साथी लड़की को कार में लेकर आए थे और स्ट्रेचर पर लिटाकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका की मां ने बताया कि जब वे अपनी बेटी के पास पहुंचे तो उसकी बेटी ने उसे बोला कि मोगली ने उसे जहर दिया और उसे यहां छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई थी युवक की शादी
बताया जा रहा है कि छात्रा व आरोपी पूर्व सरपंच के बेटे मोहित उर्फ मोगली के साथ दोस्ती थी। तीन दिन पहले मोहित की शादी हो गई है। मंगलवार को मोहित युवती से मिलने के लिए शहर आया। बताया जा रहा है कि शादी होने की बात को लेकर छात्रा व युवक में विवाद हो गया। जिसके बाद छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी करता था परेशानी
मृतका की मां ने कहा कि आरोपी मोहित गुमथला स्थित को-ऑपरेटिव सोसायटी में कार्यरत है। जब उसकी बेटी कॉलेज आती थी तो आरोपी उसे परेशान करता था। बेटी की मौत के बाद उसकी मां विलाप करते हुए बार बार बेटी के कातिल को सजा दिलाने की बात कह रही थी। महिला ने कहा कि चाहे मैं मर क्यों न जाऊं, पर अपनी लड़की के कातिल को सजा दिलाकर रहेगी। उनका कहना था कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे शव नहीं लेंगे।
ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पकड़े पैर, डॉक्टर बोले, दो मिनट की है मेहमान
लड़की की मां ने बताया कि निजी अस्पताल से उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी लड़की को पीजीआई रेफर कर दिया और उन्हें कहा कि आपकी लड़की कुछ देर की मेहमान है। आप इसे निजी अस्पताल ले जाए।ं वे उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए एडमिट करने से मना कर दिय। उन्होंने बेटी के ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पैर पकड़े। तब डॉक्टर ने उन्हें कहा कि यह दो मिनट की मेहमान है। उनकी रिक्वेस्ट पर उन्होंने उसे उपचार दिया। लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

मामले में मृतक युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
फोटो : 25 व 26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed