{"_id":"5c5c6da1bdec224bc62b517d","slug":"15495613609-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की फेरी लगाते हुए करता था रेकी, जो घर सूना दिखा रात में उसी में करते थे चोरी,,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की फेरी लगाते हुए करता था रेकी, जो घर सूना दिखा रात में उसी में करते थे चोरी,,
विज्ञापन
कपड़े की फेरी लगाते हुए करता था रेकी, जो घर सूना दिखा रात में उसी में करते थे चोरी
चोरी की फिराक में घूमते हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम, एक वारदात कबूली, पहले से दर्ज है सात मामले
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने चोरी की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने जेल में बंद एक साथी के साथ मिलकर चंदन कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। इस दौरान दिन के समय कॉलोनियों में फेरी लगाने के बहाने रेकी करता था। जो घर सूना मिला, उसमें रात को चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी को साथी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
सीआईए-टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कलानौर रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक चोरी की फिराक में घूम रहा है। हेड कांस्टेबल अमित की टीम ने मौके से जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर खातखेडी मोहल्ला निवासी ईशाक उर्फ बंदर के नाम से हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी सहारनपुर के रसूलपुर निवासी शमशद के साथ तीन जनवरी को चंदन कालोनी में सूने पड़े मकान में चोरी की थी। उस समय परिवार के लोग वृंदावन गए हुए थे। रात को दोनों आरोपी आए और घर से जेवरात, कपड़े व नगदी चोरी कर ले गए। यह मामला संबंधित थाने में दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरे मामलों का खुलासा हो सके ।
आरोपी साथी लूट के मामले में जेल में बंद :
इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कि आरोपी बंदर का साथी शमशाद लूट व डकैती के मामलों में जेल मे बंद है। अब चोरी की वारदात में उसका नाम सामने आया है, आरोपी शमशाद को सीआईए -2 की टीम जल्द ही प्रोडक्शन रिमांड पर लाएगी और पूछताछ करेगी। आरोपी से अन्य कई मामलों का भी खुलासे हो सकते है।
विज्ञापन
फोटो : 06