फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   समर्थकों के साथ एसपी से मिले पूर्व विधायक, मांगी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी

समर्थकों के साथ एसपी से मिले पूर्व विधायक, मांगी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी

Thu, 07 Feb 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ एसपी से मिले पूर्व विधायक, मांगी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी

विज्ञापन
समर्थकों के साथ एसपी से मिले पूर्व विधायक, मांगी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी
पूर्व विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर कमानी चौक के पास बुधवार रात पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजे दिलराज सिंह पर हुए जानलेवा हमले के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों को कोई सुराग नहीं लगा पाई। उधर, परिवार की सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इनेलो पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व उनके समर्थक गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी से बातचीत करके परिवार की सुरक्षा मांगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी डा. कुलदीप सिंह ने उन्हें कहा कि मामले की जांच में सीआईए, डिटेक्टिव व सिटी थाना पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही मामले को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली :
बुधवार रात को इनेलो पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजे दिलराज पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गुरुवार को शहर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फायरिंग वाला स्थान सीसीटीवी कवरेज से बाहर था। जिसके चलते फायरिंग की घटना कैद नहीं हुई।
विज्ञापन

बॉक्स
ये था मामला :
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजा दिलराज सिंह चंडीगढ़ में आईलेट्स की कोचिंग ले रहा है। मंगलवार को वह वहां से अपने घर मार्डन कॉलोनी में आया था। बुधवार शाम को करीब साढ़े सात बजे वह खाने का सामान लेने के लिए वर्कशॉप रोड पर गया था। जब वह खाना लेकर अपनी इनोवा कार से घर की तरफ जा रहा था, तब कमानी चौक पर रेडलाइट पर वो खड़ा हो गए। वहां जाम भी लगा हुआ था। तभी विपरीत दिशा से एक बुलेट बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और इनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल कर दिलराज पर फायरिंग कर दी। गोली से बचने के लिए वह पीछे झुक गए। जिससे गोली शीशे को तोड़ती हुई सड़क किनारे खड़े ऑटो चालक अमरपुरी कॉलोनी निवासी धर्मपाल के कंधे पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच सीआईए, डिटेक्टिव व सिटी थाना पुलिस कर रही है। तीनों टीमों मामले की तय तक जाएगी। जल्द ही मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ़्तार किया जाएगा।
डा. कुलदीप सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed