फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्कूल के बाहर खड़ी कार से लाखों रुपये के गहनों से भरा बैग उड़ाया

स्कूल के बाहर खड़ी कार से लाखों रुपये के गहनों से भरा बैग उड़ाया

Mon, 28 Jan 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर खड़ी कार से लाखों रुपये के गहनों से भरा बैग उड़ाया
कार से गहनों से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन

यमुनानगर। स्कूल के बाहर खड़ी कार से लाखों रुपये के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। व्यक्ति ने बैग के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, मगर किसी ने कुछ नहीं पता चला। हालांकि व्यक्ति ने कार को अच्छी तरह से लॉक किया हुआ था मगर वापिस आने पर बैग अपनी जगह पर नहीं मिला।पुलिस ने मौके पर आकर घटना का जायजा लिया। और शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बॉक्स
न्यू मार्केट के ओबीसी बैंक से निकलवाए थे गहने
ग्रीन पार्क निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूलों में किताबों की सप्लाई का काम करता है और न्यू मार्केट के ओबीसी बैंक में खाता है। यहां से उसने लॉकर में रखे गहने लेकर कार में कंडक्टर सीट के नीचे रखकर चल दिया था। इस दौरान वह पहले इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पब्लिक गुड्स ट्रांसपोर्ट पर गया। उसके बाद अपने काम से जगाधरी स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में आया। यहां उसने कार को गेट के पीछे खड़ा कर दिया। जब वह स्कूल दोपहर एक बजे कार्य खत्म कर वापिस कार के पास आया तो देखा कि कार में सीट के नीचे रखे गहनों से भरा बैग गायब था। नीचे उतरकर देखा तो कार की कंडक्टर साइड वाली खिड़की की रबड़ निकाल गाड़ी खोली गई थी। सुमित ने बताया कि सोना गोल्ड सैट जिसमें गले का हार, काटें व दो अंगूठी लेडिस, 2 चुड़ियां लेडिस, एक टॉपस सेट, एक अंगूठी लेडिस, एक सोने का कड़ा जैंट्स, एक चैन जैंटस, एक गोल्ड सेट जिसमें एक अंगूठी, काटे व गले का हार तथा एक टिक्का, दो अंगूठी लेडिस, दो टापस, दो जोड़ी लेडिस थी। हालांकि इसके बारे में उसने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। बाद में उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed