फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्रेम प्रसंग के चलते पहले युवकों को डंडों से पीटा, कार में भागने लगा तो की फायरिंग

प्रेम प्रसंग के चलते पहले युवकों को डंडों से पीटा, कार में भागने लगा तो की फायरिंग

Sat, 12 Jan 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते पहले युवकों को डंडों से पीटा, कार में भागने लगा तो की फायरिंग

विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते चार युवकों ने युवक को डंडों से पीटा, कार में भागने लगा तो की फायरिंग
युवती के भाई व उसके साथियों पर आरोप, पुलिस ने चार पर की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के घोड़ो पीपली में पेट्रोल पंप के पास बनी दुकानों से निकालकर चार युवकों ने एक युवक को डंडों से पीट दिया। आरोपियों से छुटकर किसी तरह युवक भागा और पेट्रोल पंप पर खड़ी दोस्त की कार में सवार हो गया। इस दौरान आरोपियों ने तीन हवाई फायर किए। दहशत मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चार युवकों पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

घोड़ो पीपली निवासी अरविंद ने बताया कि वह लकड़ी काटने का काम करता है। अरविंद ने बताया कि उनके गांव का ही एक युवक पहले उसके साथ ही खनन जोन में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। जिसके कारण उसका उनके घर पर आना जाना था। गांव के ही जोनी ने युवक को उसके खिलाफ भड़का कर यह कह दिया कि अरविंद का तेरी बहन के साथ प्रेम प्रसंग है और वह तेरी बहन के फोन में रिचार्ज करवाता है। इसी रंजिश को लेकर आरोपी युवक उससे रंजिश रखने लगा। रात करीब नौ बजे वह लकड़ी काट कर गांव में आ रहा था। रास्ते में जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वहां पर बनी दुकानों से निकलकर चार युवक आए। जिनमे आरोपी युवक व उसके साथी जोनी, संदीप व सुमित अपने हाथों में डंडे बिंडे लिए हुए थे। आते ही आरोपियों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उसने पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह वह छुटकर पेट्रोल पंप की तरफ भागने लगा तो वहां पर उनके गांव का ही गुलशन अपनी कार में तेल डलवाने के लिए आया हुआ था। जो उसने उसे बचाव करने के लिए कहा तो गुलशन ने उसकी मदद करते हुए उसे अपनी कार में बिठा लिया। आरोपी युवक ने अपनी पेंट से एक देसी कट्टा निकालकर दो तीन हवाई फायर किए। फायर की आवाज सुनकर आस पास के आदमी आ गए तो चारों आरोपी अपने हाथों मे लिए डंडे व देसी कट्टा को लेकर भाग गए। जाते जाते आरोपी उसे गुलशन के सामने ही कह रहे थे कि आज तो बच गया, आइंदा कहीं अकेला मिला तो जान से मार देंगे। उसने इसकी शिकायत बुड़िया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का मुुआयना किया। पुलिस ने मामले में अरविंद की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके तीनों दोस्तों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed