फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मजदूर की तलाश में आए व्यापारी के कारिंदों रजाई में लेटी महिलाओं को पीटा, चार घायल

मजदूर की तलाश में आए व्यापारी के कारिंदों रजाई में लेटी महिलाओं को पीटा, चार घायल

Thu, 10 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की तलाश में आए व्यापारी के कारिंदों रजाई में लेटी महिलाओं को पीटा, चार घायल
मजदूर की तलाश में आए व्यापारी के कारिंदों रजाई में लेटी महिलाओं को पीटा, चार घायल
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी विश्वकर्मा मोहल्ला में कुछ लोगों ने घर में घुस कर रजाई में आराम कर रही महिलाओं को रॉड व डंडों से पीट घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक व्यापारी के कारिंदे थे। जो एक मजदूर को तलाश कर रहे थे। महिलाओं ने जब विरोध किया आरोपियों ने उन्हें पीट घायल कर दिया। इसमें चार महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विश्वकर्मा मोहल्ला में कुछ घरों में फैक्टरी में काम करने वाली लेबर रहती है। मोहल्ला निवासी शोभा रानी व बिमला ने बताया कि बुधवार सुबह वे अपने घरों में रजाई में आराम कर रही थी। इसी दौरान आधा दर्जन लोग उनके घरों में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उनकी रजाईयों को उठाकर फेंका और आरोपी चंदू नाम के मजदूर को ढूंढने की बात कहने लगे। जब उन्होंने विरोध जताया तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। हाथों में लाठी डंडा व लोहे की रॉड लेकर आरोपी आए। आरोप है कि आरोपियों ने एक गर्भवति महिला के पेट में भी लात मार। आरोपी उन्हें तब तक पीटते रहे, जब तक वे जमीन पर नहीं गिर गई। झगड़े में विमला, शोभा, सिमरन, सुधा, पुंटी देवी घायल हो गई। शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
100 नंबर में करती रही फोन, नहीं आया कोई पुलिस कर्मी :
महिलाओं का आरोप है कि झगड़े के दौरान उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया। कई बार करने पर फोन मिला। लेकिन उसके बाद भी कोई पुलिस कर्मी उनके घर तक नहीं पहुंचा। महिलाओं का आरोप है कि सेवा, सहयोग व सुरक्षा देने का नारा लगाने वाली पुलिस उनके कोई काम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत ले ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजीव मिगलानी, एसएचओ सिटी जगाधरी।
फोटो : 30 व 31
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed