फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बस अड्डे के बाहर रैन बसेरे के पास मिला रोडवेज कर्मी का शव, ठंड से मौत होने की आशंका

बस अड्डे के बाहर रैन बसेरे के पास मिला रोडवेज कर्मी का शव, ठंड से मौत होने की आशंका

Sun, 30 Dec 2018 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे के बाहर रैन बसेरे के पास मिला रोडवेज कर्मी का शव, ठंड से मौत होने की आशंका
बस अड्डे के बाहर रैन बसेरे के पास मिला रोडवेज कर्मी का शव, ठंड से मौत होने की आशंका
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर बस स्टैंड के बाहर बने रैन बसेरे के पास रोडवेज परिचालक शमशेर का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत ठंड लगने से हुई है। बताया जा रहा है कि परिचालक शमशेर कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। वह नारनौल जिले का रहने वाला है। यमुनानगर डिपो में कई साल से ड्यूटी कर रहा था। रात को वह न तो अपने कमरे पर गया और न ही घर। सुबह वह मृत हालत में बस स्टैंड के बाहर रैन बसेरे के पास मिला। कर्मी की मौत ठंड लगने से हुई बताई जा रही है।

सब्जी मंडी में मिले शव की हुई शिनाख्त
उधर, आईटीआई के सामने सब्जी मंडी में मिले शव की शिनाख्त हो गई। मृतक गुरु तेगबहादुर नगर निवासी चरणप्रीत है। वह रेलवे वर्कशॉप में तैनात था। रात को घर पर नहीं गया था। शनिवार दोपहर को शव की शिनाख्त हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं गया है। इसकी मौत भी पुलिस ठंड से होनी बता रही है। इसके अलावा दो दिन पहले रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई थी। जबकि 15 दिन पहले दामला में महिला की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed