फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार ने बाइक सवार रिटायर्ड पेपर मिल कर्मी व साथी को मारी टक्कर, मृत पिता की तलाश में भटकता रहा बेटा

कार ने बाइक सवार रिटायर्ड पेपर मिल कर्मी व साथी को मारी टक्कर, मृत पिता की तलाश में भटकता रहा बेटा

Tue, 04 Dec 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कार ने बाइक सवार रिटायर्ड पेपर मिल कर्मी व साथी को मारी टक्कर, मृत पिता की तलाश में भटकता रहा बेटा
कार ने बाइक सवार रिटायर्ड पेपर मिल कर्मी और साथी को मारी टक्कर, मृत पिता की तलाश में भटकता रहा बेटा
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी पावंटा साहिब नेशनल हाइवे 73ए पर गंगानगर कॉलोनी के मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार रिटायर्ड पेपर मिल कर्मी गुरजीत सिंह व उसके साथी कल्याण नगर निवासी रविंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार बाइक को 20 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे में घायल दोनों बाइक सवारों को आरोपी कार चालक उठाकर अस्पताल ले गया। निजी अस्पताल में घायल को छोड़ कार चालक रिटायर्ड कर्मी को जगाधरी के सिविल अस्पताल ले गया। हादसे का पता चलते ही रिटायर्ड कर्मी का बेटा उसकी तलाश में निकल पड़ा। तीन अस्पतालों को खंगालने के बाद भटकता हुआ बेटा सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचा। जहां उसने आरोपी की कार को अस्पताल गेट से करीब 20 फुट दूर खड़ा देखा। पास जाकर देखा तो पिछली सीट पर रिटायर्ड पेपर मिल कर्मी अचेत हालत में पड़े हुए थे। आरोपी कार चालक नशे में धुत थे। बेटा तुरंत अस्पताल से स्टेचर लाया और पिता को उसपर रखकर अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी चालक पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
अचानक ब्रेक मारने से तिरछी होकर बाइक को घसीटती ले गई :
गंगा नगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. विजय दहिया की कार पर चालक है। उसके पिता 64 वर्षीय गुरजीत सिंह 2014 में पेपर मिल से रिटायर्ड हुए थे। एक दिसंबर को वह अपने दोस्त कल्याण नगर निवासी रविंद्र सिंह की बाइक पर अपने परिचित से मिलने के लिए बुड़िया चौक पर गए थे। उनसे मिलने के बाद देर रात करीब सवा दस बजे दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। नेशनल हाइवे से जब वे गंगा नगर कॉलोनी की सड़क पर मुड़ने लगे तो पीछे से तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार आई। नरिंद्र ने बताया कि कार की स्पीड करीब सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की होगा। कॉलोनी का मोड़ आने पर कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो कार घूम गया। दाहिनी तरफ से कार बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद घसीटती हुई करीब 20 मीटर तक ले गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बॉक्स
तीन अस्पतालों में भटकता रहा बेटा, सिविल अस्पताल के बाहर कार में मृत मिला पिता :
नरिंद्र ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक गंगा नगर कॉलोनी निवासी रोहित को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी चालक घायल रविंद्र व गुरजीत को अपनी कार में बिठाकर एसपी अस्पताल ले गया। यहां रविंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाकर गुरजीत को कार में ही आगे ले गया। सूचना मिलते पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने उसे बताया कि उसके पिता को एसपी अस्पताल में ले जाया गया है। वह तुरंत एसपी अस्पताल पहुंचा। लेकिन यहां उसके पिता नहीं थे, इसके बाद वह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां भी उसके पिता नहीं मिले, इसके बाद गाबा अस्पताल में पहुंचे। लेकिन यहां भी उसके पिता को कोई पता नहीं चल पाया। अंत में वह सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचे। जहां उसने आरोपी की कार अस्पताल गेट से करीब 20 मीटर दूरी पर सड़क पर खड़ी मिली। उसने जाकर देखा तो उसके पिता पिछली सीट पर थे। आरोपी नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एसआई सुमेश पाल का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआइआर दर्जकर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो : 50 व 51
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed