फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   महिला से गैंगरेप का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, सभी आरोपी भेजे जेल।

महिला से गैंगरेप का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, सभी आरोपी भेजे जेल।

Sat, 24 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, सभी आरोपी भेजे जेल।
महिला से गैंगरेप का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, पांचों आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन

यमुनानगर। हमीदा क्षेत्र में महिला से गैंगरेप करने के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी बाबू उर्फ नसीब को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने बाबू व रिमांड पर लिए गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दे कि बुधवार को पुलिस ने आरोपी जुबेर, सलीम, आदिल और मुबारिक को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से दो बाइक और एक एक्टिवा को बरामद कर लिया गया है।
बॉक्स
यह था मामला :
17 नवंबर को उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह हमीदा क्षेत्र में रहती है। वह अपने जानकार के साथ बाइक पर बैठकर पीर की मजार पर माथा टेकने जा रही थी। पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर हमीदा हैड के नजदीक वह कच्चे रास्ते पर रूके तो अचानक इस दौरान तीन युवक आ गए और उन्होंने उसके जानकार को धमकाया और उससे मारपीट करने लगे। उसके बाद आरोपियों ने पहले उसके साथ रेलवे लाइन की पुलिया के नीचे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उनके और साथी आ गए और उसको गन्ने के खेत में ले जाकर फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया और वह वहां से फरार हो गए। उसका साथी उसे घर लेकर आया और वह घर पर आकर बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पहले अरेस्ट किए गए चारों आरोपियों का भी रिमांड खत्म हो गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed