Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पिस्टल के बल पर पेट्रोल पंप सेल्समेन से दो बदमाशों ने की लूटपाट, भागने लगा तो किया फायर, बाल बाल बचा

पिस्टल के बल पर पेट्रोल पंप सेल्समेन से दो बदमाशों ने की लूटपाट, भागने लगा तो किया फायर, बाल बाल बचा

Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर पेट्रोल पंप सेल्समेन से दो बदमाशों ने की लूटपाट, भागने लगा तो किया फायर, बाल बाल बचा
पिस्टल के बल पर पेट्रोल पंप सेल्समेन से दो बदमाशों ने की लूटपाट, भागने लगा तो किया फायर, बाल बाल बचा
विज्ञापन

- पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बहाने आए थे दो बदमाश, तेल डलते ही एक बदमाश ने मुंह बंद कर सेल्समैन से लूटी 12 हजार की नकदी
- बदमाशों से छूटकर अपने घर भागा सेल्समैन, फायर होते ही सड़क पर गिरा, बाद में मुंशी के साथ पहुंचे पंप पर
बीकेडी रोड पर खदरी में स्थित बाबूराम एंड संस पेट्रोल पंप की घटना, नहीं हुई सीसीटीवी में रिकार्डिंग
- पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुडिय़ा थाना क्षेत्र में बीकेडी रोड पर गांव खदरी के नजदीक स्थित बाबू राम एंड संस पेट्रोल पंप के सेल्समेन से दो बदमाशों ने पिस्टल हथियार के बल पर 10-12 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर आए। सेल्समैन को अकेला पाकर एक बदमाश ने सेल्समैन का मुंह बंद कर उसके पास से नकदी लूट ली। जब सेल्समैन बदमाशों से छूटकर भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग की। सेल्समैन खेतों से होता हुआ वहां से भागकर अपने गांव पहुंचे और परिजनों व पंप मुंशी को आपबीती सुनाई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बॉक्स
पुलिस को सेल्समेन ने ये दी शिकायत :
दमोपुरा निवासी सोनू ने बुडिया पुलिस को दो शिकायत में बताया कि वह बीकेडी रोड पर बाबू राम एंड संस पेट्रोल पंप पर करीब तीन साल से सेल्समैन की नौकरी करता है। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे उसके पास से पंप मैनेजर वकील अहमद हिसाब करके अपने घर चला गया था। उसके बाद वो और दूसरा सेल्समैन दमोपुरा निवासी अमित पंप रह गए थे। थोड़ी देर बाद पंप से अमित दमोपुरा अड्डे पर कुछ सामान लेने के लिए चला गया। तब वो पेट्रोल पंप पर अकेला था और कमरे में चारपाई पर लेट कर टीवी देख रहा था। करीब नौ बजे एक बाइक पर फतेहगढ़ की तरफ से तीन लड़के पंप पर आए और एक लड़के ने कहा कि 30 रुपये का पेट्रोल डाल दे। उसने 30 रुपये का पेट्रोल बाइक में डाल दिया। करीब 2-3 मिनट बाद एक बाइक पर दो लड़के और आए। उन्होंने उससे 40 रुपये का पेट्रोल डलवाने की बात कहीं। जब वो पेट्रोल डालने लगा तो उनमें से एक लड़के ने बाइक से उतरकर उसका मुंह दबा दिया और उसकी कमीज की जेब से सेल के 10-12 हजार रुपये लूट लिए। उसने आरोपी को धक्का दिया और वहां से भाग निकला। आरोप है कि युवकों ने उसपर भागते हुए एक फायर किया। उसने चोर आ गए कहते हुए शोर मचाया और सड़क की ओर भाग गया। भागते भागते वह सड़क पर भी गिर गया था। भागते हुए वह खेतों में से होता हुआ अपने घर गांव दमोपुरा गया और सारी बात परिजनों को बताई। उसके बाद उसके पिता उसे लेकर उनके मुंशी वकील अहमद के घर दमोपुरा अड्डे पर गया। उन्होंने वकील अहमद को पूरी बात बताई। वे सभी पंप पर पहुंचे। लेकिन तब तक बदमाश वहां से जा चुके थे। उन्होंने मामले की जानकारी पंप मालिक जगबीर सिंह को फोन पर सारी बात बताई। इसके उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सोनू की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
सीसीटीवी में नहीं हुई रिकार्डिंग :
प्रशासन की ओर से सभी पेट्रोल पंप, होटलों व व्यवसायिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के सख्त निर्देश दिए हुए है। साथ ही समय समय पर उनकी रिपेयर करने के भी निर्देश है। लेकिन फिर भी कुछ लोग इसमें लापरवाही बरत रहे है। ऐसी ही लापरवाही जिस पेट्रोल पंप पर लूट हुई, वहां भी सामने आई। पंप पर सीसीटीवी तो लगे हुए है, लेकिन उनकी रिकार्डिंग बंद मिली। जिससे लूट की वारदात की फुटेज उसमें नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सूनसान क्षेत्र में है पेट्रोल पंप :
बीकेडी रोड पर जिस पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात हुई, वह सुनसान क्षेत्र में है। खदरी गांव वहां से करीब एक किलोमीटर दूर है। आसपास खेत है व सोमनदी क्षेत्र व बाग है। इस पेट्रोल पंप से करीब चार सौ मीटर दूरी पर एक अन्य पेट्रोल पंप भी है। रात नौ बजे के बाद सड़क पर वाहनों की संख्या भी कम हो जाती है। केवल खनन जोन में जाने वाले वाहन ही चलते दिखाई देते है।
बॉक्स
हाल ही में हुई लूट व स्नेचिंग की वारदातें :
- चार सितंबर की सुबह मोहाली की सॉफ्टवेयर कंपनी के इंजीनियर बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप से तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर मोबाइल व सोने की चेन व 15 सौ रुपये लूटे थे।
-चार सिंतबर को ही माडल टाउन निवासी पामिला से नेहरू पार्क के पास दो युवकों ने मोबाइल छीना था।
- चार सितंबर की रात को रादौर रोड पर खेडा मोहल्ला निवासी अशोक से दो युवकों ने मोबाइल छीना था।
- छह सितंबर को बिलासपुर छछरौली रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास तीन बदमाशों ने सिर में डंडा मारकर हार्डवेयर दुकानदार छछरौली निवासी गिरीश गोयल से 25 हजार रुपये लूटे थे।

- नौ सितंबर ताजेवाला खनन जोन में चार पांच बदमाशों ने पत्थर मार कर ट्रक रुकवाकर चालक से गन प्वाईंट पर 29 हजार की नकदी व अन्य दस्तावेज लूटे थे।
- 13 सितंबर की रात लेदी व दादूपुर जट्टान के बीच दो बदमाशों ने कोट मुश्तरका निवासी रेखा व उसके पति से सोने की चेन, अंगूठी व अन्य सामान लूट लिया था।
- 16 सितंबर को जगाधरी के झंडा चौक पर लगे छड़ियों के मेले में मत्था टेक रही हनुमान गेट निवासी रचना के गले से महिला ने सोने की चेन झपट ली थी।
- 17 सितंबर की रात को जोडियों गुरुद्वारा के नजदीक दो बदमाशों ने डंडा मारकर फैक्टरी के वेल्डर साहिद से नकदी, एटीएम व मोबाइल लूटा था।
- 19 सितंबर को सरोजनी कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने कैंप निवासी मनीषा शर्मा से सोने की चेन छीनी थी।
वर्जन
लूट का पर्चा दर्ज, नहीं मिला गोली का खोल : एसएचओ
खदरी पेट्रोल पंप पर लूट की रात दस बजे उन्हें सूचना मिली थी। सूचना पर वे तुरंत मौके पर गए थे। जिस लड़के से लूट हुई थी, वह काफी घबराया हुआ था। लूट हुई है, लेकिन फायरिंग हुई या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि मौके से फायरिंग की हुई गोली के खोल नहीं मिले। मामले में लूट का पर्चा दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कर रहे है।
- इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया, एसएचओ, थाना बुडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed