{"_id":"5b996b92867a5501346c2a53","slug":"153678118614-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ृत्रवधू को नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला से ठगे डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ृत्रवधू को नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला से ठगे डेढ़ लाख रुपये
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुत्रवधू को नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला से ठगे डेढ़ लाख रुपये
दो सगे भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। द्वारकापुरी कालोनी जगाधरी में दो सगे भाईयों ने एक महिला से उसकी पुत्रवधू को नौकरी दिलवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों पर पैसे देने की एवज में रखा गया ट्रैक्टर भी चोरी करने का आरोप है। आरोपी व्यक्ति पीड़ित महिला के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
द्वारकापुरी कालोनी निवासी प्रेमो देवी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश के गांव खड़की गंगा रामपुर निवासी बिंद्र के साथ रिश्तेदारी है। बिंद्र ने उसे कहा कि उसकी उत्तर प्रदेश में अच्छी जान पहचान है। वह उसकी पुत्रवधू सोनिया को नौकरी दिलवा देगा। वह आरोपित की बातों में आ गई। बिंद्र ने उसे अपने भाई रविंद्र से मिलवाया। आरोपितों ने उसकी पुत्रवधू को नौकरी दिलवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे। उसने दोनों आरोपितों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। आरोपितों ने जल्द ही उसकी पुत्रवधू को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीतने के बाद भी उसकी पुत्रवधू नौकरी नहीं मिली। उसने इस बारे दोनों आरोपितों से बात की मगर उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। रिश्तेदारी के दबाव में आरोपी पैसे की एवज में उनके घर पर ट्रैक्टर खड़ा करके चले गए। प्रेमो देवी ने बताया कि वह एक दिन परिवार के साथ किसी काम से बाहर गई थी। पीछे से आरोपी उनके घर से ट्रैक्टर चोरी करके ले गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एएसआई गुरमेज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।