फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ओवरलोड और तेज रफ्तार लील रही है जिंदगिया।

ओवरलोड और तेज रफ्तार लील रही है जिंदगिया।

Mon, 10 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड और तेज रफ्तार लील रही है जिंदगिया।
ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दम्पति को कुचला, पत्नी ने तड़प-पड़प कर तोड़ा दम
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार-ट्रैक्टर चालक एक बार रूका, देखा और फिर से तेज रफ्तार से भगा ले गया अपना ट्रैक्टरओवरलोड वाहन और तेज रफ्तार लील रहा है जिंदगिया।
छछरौली
जिले की टूटी हुई सड़कों पर चलना खतरनाक होता जा रहा है। ऊपर से इन सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहन लोगों की जिंदगियां लील रहे हैं।रविवार रात को लकड़ियों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक पर जा रहे दंपति को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को काफी चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा बिलासपुर रोड पर बरौली माजरा गांव के पास हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव शेखुपूरा निवासी धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सुमन के साथ लासाबाद गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक पर वापिस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बरौली माजरा पुल के पास पहुंचे तो खिजराबाद की तरफ से एक तेज रफ्तार लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था। जैसे ही वह तेज रफतार टैक्टर ट्राली को साइड देने लगे तो चालक ने ट्रैक्टर उनकी बाइक के ऊपर चढा दिया। जिसमें ट्राली का टायर उसकी तीस वर्षीय पत्नी सुमन के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने एक बार रूककर देख फिर मौके से ट्रैक्टर को भगा ले गया। जब तक वह संभलता, तब तक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो चुका था। धर्मबीर ने बताया कि राहगीरों ने उसको उठाया, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तारी से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बॉक्स: चालकों की लापरवाही का नतीजा
हादसों के पीछे चालकों की लापरवाही भी कम जवाबदेह नहीं है। लगातार हो रहे हादसे के बाद भी प्रशासन इन तथ्यों की अनदेखी कर रहा है। हादसों में कोई अपना बेटा, भाई और सुहाग खो रहा है तो कोई हमेशा के लिए शारीरिक अपंगता झेल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
छछरौली थाना प्रभारी यशपाल नेहरा का कहना है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक को ट्रेस कर उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed