फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्वीपर से छेड़छाड़ करने के आरोप में साढौरा आईटीआई प्रिंसिपल व असिस्टेंट पर केस दर्ज

स्वीपर से छेड़छाड़ करने के आरोप में साढौरा आईटीआई प्रिंसिपल व असिस्टेंट पर केस दर्ज

Wed, 05 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्वीपर से छेड़छाड़ करने के आरोप में साढौरा आईटीआई प्रिंसिपल व असिस्टेंट पर केस दर्ज
स्वीपर से छेड़छाड़ करने के आरोप में साढौरा आईटीआई प्रिंसिपल व असिस्टेंट पर केस दर्ज
विज्ञापन


12 जुलाई को दंपति ने दोनों पर मारपीट, अभद्र भाषा बोलने व धक्के देने का लगाया था आरोपी, अस्पताल में चला था उपचार
दोनों के खिलाफ सीएम विंडो व एसपी को दी थी शिकायत, पुलिस ने अब की कार्रवाई
पुलिस ने महिला स्वीपर से छेड़छाड़, जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप में किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। साढौरा आईटीआई के प्रिंसिपल व असिस्टेंट पर एक महिला स्वीपर छेड़छाड़ अभद्र व्यवहार करने व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़, एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। पीड़िता के अलावा उसका पति भी आईटीआई में स्वीपर था। 14 जुलाई को दोनों ने पूरा वेतन मांगने पर मारपीट व धक्के देने का आरोप लगाया था। जब स्वीपर के पति को सिविल अस्पताल में उपचार दिया गया था। पीड़ित दंपति ने तब सीएम विंडो, डीसी व एसपी को शिकायत दी थी। स्वीपर महिला का आरोप है कि आईटीआई प्रिंसिपल अश्वनी कुमार व असिस्टेंट एकलव्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। पुलिस ने मामले में अब कार्रवाई की है।
बॉक्स
ये लिखा शिकायत में :
वाल्मीकि बस्ती की महिला ने साढौरा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वे दोनों पति-पत्नी 2012 से आईटीआई में स्वीपर लगे हुए हैं। वर्तमान में यहां डीसी रेट पर लगे उन दोनों द्वारा अपना काम बखूबी किए जाने के बावजूद प्रिंसिपल अश्विनी शर्मा व असिस्टेंट एकलव्य द्वारा उन्हें मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता रहा है। महिला का आरोप है कि प्रिंसिपल के कार्यालय में सफाई करने के दौरान उसके अकेले होने का फायदा उठाकर प्रिंसिपल द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार व यौन उत्पीड़न का प्रयास किया जाता रहा है। जब इससे डर कर वह प्रिंसिपल के कार्यालय में आनाकानी करती थी तो असिस्टेंट एकलव्य द्वारा उस पर प्रिंसिपल के कार्यालय में जाने का दबाव बनाया जाता था। इसके अलावा कई मौकों पर प्रिंसीपल द्वारा उसे पैसों का लालच देकर अवैध संबंध बनाए जाने के प्रयास के अलावा ऐसा न करने पर उसे व उसके पति को नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती रही है। उसने ने लाज शर्म के कारण यह बात अपने पति तक को नहीं बताई। महिला का आरोप है कि सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार पूरा मासिक वेतन न मिलने पर जब उनके पति ने विरोध किया तो प्रिंसिपल ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसे अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस धक्का-मुक्की के कारण उसका पति बेहोश हो गया और उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इस बारे में उसके पति ने 10 अगस्त को एसपी कार्यालय में शिकायत की। इससे नाराज हुए प्रिंसिपल व सहायक ने ठेकेदार को इन दोनों को नौकरी से हटाने को कह दिया। महिला का आरोप है कि इस मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न से उसका जीवन दूभर हो गया है। इसलिए उसने प्रिंसिपल व सहायक के विरुद्ध शिकायत की है।
विज्ञापन

वर्जन
हटाने जान पर लगाए आरोप : प्रिंसिपल
आईटीआई साढौरा के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार का कहना है कि स्वीपर से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की और ना ही उनके कोई हाथापाई की गई। दोनों पति पत्नी व अन्य कर्मचारियों को वन टाइम ग्रांट के तहत पार्ट टाइम स्वीपर लगाया गया था। हमारा बजट खत्म होने के बाद कुछ स्वीपर को काम से हटाया गया था। इसी के चलते वे उन पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
साढौरा एसएचओ सुभाष बिश्रोई ने बताया कि महिला की शिकायत पर आईटीआई के प्रिंसीपल अश्विनी शर्मा व सहायक एकलव्य के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट के अलावा छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed