{"_id":"5b82f94742c79246435d7632","slug":"15353101407-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल के बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ थाने ले जा रहे थे माइनिंग इंस्पेक्टर व रक्षक, खनन माफिया धक्का मुक्का व गाली गलो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना बिल के बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ थाने ले जा रहे थे माइनिंग इंस्पेक्टर व रक्षक, खनन माफिया धक्का मुक्का व गाली गलो
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना बिल के ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ थाने ले जा रहे थे माइनिंग इंस्पेक्टर, खनन माफिया धक्का मुक्का कर ले गए
खनन माफिया फिर हावी, बजरी से भरी थी ट्राली
: खिजराबाद के खिल्लावाला-बागपत नदी में अवैध माइनिंग कर ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी ले जाते आरोपी को पकड़ा था टीम ने, थाने ले जाने लगे तो माफिया ने की धक्का मुक्की
- आरोपियों ने माइनिंग इंस्पेक्टर से किया अभद्र व्यवहार, सरकारी काम में पहुंचाई बाधा
- दो आरोपियों को नामजद कर पुलिस ने किया केस दर्ज, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खनन माफिया के आगे प्रशासनिक अधिकारियों का दबादबा कम हो रहा है। माफिया अधिकारियों को कुछ भी नहीं समझ रहे है। चार दिन पहले माफिया ने जहां सिंचाई विभाई के एसडीओ व दो जेई को कुचलने का प्रयास किया था। वहीं शनिवार देेेर शाम माइनिंग इंस्पेक्टर ओमदत्त व खनन रक्षक रमेश कुमार खिल्लावाला-बागपत नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध खनन सामग्री (बजरी) ले जा रहे चालक को पकड़ लिया। जब खनन अधिकारी ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने ले जाने लगे तो खनन माफिया के कुछ सदस्य मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने खनन अधिकारियों से गाली गलोच व धक्का मुक्की कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इसके बाद अवैध खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गए। माइनिंग इंस्पेक्टर की शिकायत पर खिजराबाद पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला माइनिंग इंस्पेक्टर ओमदत्त ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि गांव खिलांवाला बागपत नदी में अवैध माइनिंग की जा रही है। सूचना पर शाम करीब साढ़े छह बजे वह खनन रक्षक रमेश कुमार फौजी को साथ लेकर गांव खिल्लावाला बागपत का मौका निरीक्षण करने गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर गांव खिल्लावाला-बागपत नदी में एक ट्रैक्टर ट्राली बजरी से भरी हुई आती दिखाई दी। ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने पर चालक ने बजरी का कोई बिल नहीं दिखाया। आरोपी चालक ने अपना नाम बहलोलपुर निवासी दिलशाद बताया। बजरी के कोई बिल न होने पर वे ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना में ले जाने लगे। अभी वे कुछ ही दूरी पर चले थे कि कुछ लोग आ गए। जिनमें से एक का नाम बहलोलपुर निवासी राकीब था। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें खनन सामग्री से भरे हुए ट्रैक्टर को ले जाने से रोका। जब उन्होंने मना किया तो आरोपी राकीब व दिलशाद ने उनके साथ गाली गलोच व धक्का मुक्की की। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती से सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके से भगा ले गए। माइनिंग अधिकारी ओमदत्त ने इसकी शिकायत खिजराबाद पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी राकीब व दिलशाद के खिलाफ अभद्र व्यवहार, धक्का मुक्की करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अवैध खनन सहित कई धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बॉक्स
खनन जोन से बाहर है खिल्लावाला-बागपत नदी का क्षेत्र
माइनिंग इंस्पेक्टर ओमदत्त शर्मा ने बताया कि एक जुलाई से 15 सितम्बर तक एनजीटी नई दिल्ली के आदेशानुसार नदी तल क्षेत्र में खनन पर प्रतिबंध है। इस क्षेत्र का खनन के लिए ठेका नहीं दिया गया है। यह क्षेत्र खनन जोन से बाहर है और जंगल के नजदीक पड़ता है। आरोपियों ने अवैध खनन कर खनिज चोरी करने के साथ साथ उनके साभ अभद्र भाषा का प्रयोग कर व धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। सरकारी आदेशों की अवहेलना की।
बॉक्स
छह दिन पहले सिंचाई विभाग के एसडीओ व दो जेई को किया था कुचलने का प्रयास :
खनन माफिया ने इससे पहले यमुना नदी में ताजेवाला के टोपी घाट पर सिंचाई विभाग के एसडीओ व दो जेई को खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने का प्रयास किया था। सिंचाई विभाग ताजेवाला के उपमंडल अधिकारी धर्मपाल बीती 20 अगस्त को जेई चरण सिंह व जेई हेमंत कुमार को लेकर सरकारी गाड़ी में चालक सुरेंद्र कुमार के साथ लाल टोपी घाट पर गए। जहां उन्होंने यमुना नदी में अवैध खनन करते हुए कुछ लोग नजर आए। अपनी गाड़ी को खड़ी करके वह नीचे यमुना नदी की तरफ अवैध खनन कर रहे लोगों के नजदीक जाने लगे। उन्होंने देखा कि चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों में कुछ लोग खनन सामग्री भर रहे है। उन्हें देख तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चालक अपने ट्रैक्टर ट्रॉली सहित उत्तर प्रदेश की तरफ भाग गए। एक ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमे रेत भरा हुआ था वह लाल टोपी की तरफ आया। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को बड़ी तेज रफ्तार से दोड़ा लिया। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान उनकी जान को जोखिम में डालते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने एक तरफ कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में आरोपी गांव खेरी निवासी आरिफ के खिलाफ केस दर्ज किया था।
वर्जन
माइनिंग इंस्पेक्टर ओमदत्त शर्मा की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में गई थी। लेकिन आरोपी वहां से फरार थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसआई लज्जा राम, एसएचओ, थाना खिजराबाद।