फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दोस्त को छोड़ने गए ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग, नजदीक से निकलकर दीवार में लगी गोली

दोस्त को छोड़ने गए ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग, नजदीक से निकलकर दीवार में लगी गोली

Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दोस्त को छोड़ने गए ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग, नजदीक से निकलकर दीवार में लगी गोली

विज्ञापन
दोस्त को छोड़ने गए ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग, नजदीक से निकलकर दीवार में लगी गोली
गांव फतेहगढ़ में गली में जमा बारिश का पानी कार निकलने से घर में घुसने पर बढ़ा विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में गली में जमा बारिश के पानी कार निकलने पर घर में जाने पर विवाद हो गया। फतेहगढ़ निवासी ट्रांसपोर्ट व्यापारी गौरव का कहना है कि आरोपी प्रमोद ने उसकी गली में खड़ी कार को टक्कर मारी, विरोध जताने पर आरोपी ने उसपर फायर किया। उधर, बुड़िया में फोटोग्राफी का काम करने वाले प्रमोद का कहना है गौरव ने गली में जमा पानी के बीच से बार बार कार को निकाला। जिससे उनके घर में पानी घुस गया। विरोध जताने पर दोनों पक्षों में बहस हुई। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रमोद के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फतेहगढ़ निवासी ट्रांसपोर्ट व्यापारी गौरव ने बताया कि वह अपने दोस्त गांव के ही साहिल को उसके घर छोड़ने जा रहा था। रात करीब दस बजे जब वह साहिल के घर के सामने पहुंचा, तो अपनी कार को हैंडब्रेक लगाकर खड़ा कर दिया। आरोप है कि तभी सामने से गांव का ही प्रमोद कार लेकर आया और उनकी कार में टक्कर मार दी। कार में टक्कर लगने पर साहिल ने नीचे उतरकर प्रमोद को टोका, तो तुरंत उसने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फायरिंग कर दी। साहिल ने किसी तरह से जान बचाई। गोली सीधी दीवार में जाकर लगी। इसके बाद प्रमोद गाली गलौज करते हुए गौरव की कार तक आ गया। गाली गलौज करते हुए प्रमोद ने कहा कि तुम लोगों ने कार तेज गति से चलाते हुए गली में जमा पानी उछालकर हमारे घरों में भर दिया। तैश में आकर प्रमोद ने ड्राइवर साइड के शीशे में रिवाल्वर की बट मारी। जिससे शीशा टूट गया। मामला बढ़ने पर गौरव वहां से भाग निकला। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग एकत्र हुए, तो प्रमोद भी वहां से चला गया। मामले की शिकायत बूड़िया पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मंगलवार शाम आरोपी प्रमोद का पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed