{"_id":"5b6205d84f1c1b9d3e8b4948","slug":"153315067373-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम में टाटा सफारी निकलने का लालच देकर ठगे तीन लाख 3","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनाम में टाटा सफारी निकलने का लालच देकर ठगे तीन लाख 3
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनाम में टाटा सफारी निकलने का लालच देकर ठगे तीन लाख 38 हजार रुपये
- आठ आरोपी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव फतेहगढ़ निवासी हुकम सिंह से कुछ लोगों ने इनाम में टाटा सफारी और टाटा इंडिगो कार निकलने का लालच देकर उससे तीन लाख 38 हजार रुपये ठग लिए। इनाम न निकलने पर जब हुकम चंद ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगने के लिए फोन पर संपर्क किया तो उनके नंबर बंद मिले। उसने इसकी शिकायत बुड़िया थाना पुलिस को दी। पुलिस ने हुकम की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव फतेहगढ़ निवासी हुकम सिंह ने बुड़िया पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने अपना नाम सूरज बताया। आरोपी ने उससे कहा कि उसका इनाम निकला। इनाम में उसे टाटा सफारी और टाटा इंडिगो कार मिलेगी। आरोपी ने उससे कहा कि गाड़ी लेने से पहले उसे टेक्स के रूप में कंपनी के खाते में पैसा जमा करवाने होंगे। आरोपियों ने उसे बैंक का खाता नंबर दे दिया। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खाते में पैसे डलवा दिए। मगर उसके कुछ दिन बाद फिर से प्रभात कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, राजू कुमार, राम प्रसाद, विपिन कुमार, विरेश कुमार तथा सोनू अग्रवाल का फोन आया। आरोपियों ने उससे अलग-अलग तारीखों में अपने अकाउंट में तीन लाख 38 हजार रुपये डलवा लिए। मगर आरोपियों ने उसे इनाम में निकली कार नहीं दी। जब उसने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह बंद मिले।
इक्नॉमिक सेल के इंस्पेक्टर हरदीपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के नंबर ट्रेस किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।