{"_id":"5b6205cd4f1c1bf5498b4870","slug":"15331506631332-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम रिन्यू करने की बात कहकर ली डिटेल, खाते से निकाल 32 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम रिन्यू करने की बात कहकर ली डिटेल, खाते से निकाल 32 हजार
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एटीएम रिन्यू करने की बात कहकर ली डिटेल, खाते से निकाल 32 हजार
एसपी को शिकायत देकर बिलासपुर निवासी नरेश ने कार्रवाई करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर ठगों ने डिटेल ली और खाते से 31 हजार 997 रुपये निकाल लिए। यह शिकायत बिलासपुर निवासी नरेश ने एसपी को दी। नरेश का आरोप है कि मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने शिकायतकर्ता को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
एसपी को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक का कर्मी बताया। वह कहने लगा कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। उसे रिन्यू करना है। वह उनकी बातों में आ गया। उसने उन्हें पूरी डिटेल दे दी। इसके बाद उनके अकाउंट से सात बार में 31 हजार 997 रुपए निकाल लिए। उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब शिकायत एसपी को दी है।