{"_id":"5b54d1254f1c1b45748b670d","slug":"153228521611-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिता ने लगाया दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप, पति समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विहिता ने लगाया दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप, पति समेत तीन पर केस
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने लगाया पीटकर घर से निकालने का आरोप, पति समेत तीन पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मंदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 24 जनवरी 2016 को नई दिल्ली के रमेश नगर निवासी मंदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। उन्होंने शादी के कुछ दिन बाद उसे दहेज में कीमती सामान लाए जाने की मांग को लेकर उत्पीड़ित करना शुरू कर दिया। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों की जब दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने एक दिन उसे पीटकर घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने मंदीप कौर की शिकायत पर उसके आरोपी पति मंदीप सिंह, सास सर्बजीत कौर व देवर हरदीप सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीडनके आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।