{"_id":"5b4ba1394f1c1b3f748b501c","slug":"153168312615-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा भतीजे की मौत, बिना पोस्टमार्टम करवाएं परिजनों किया दाहसंस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा भतीजे की मौत, बिना पोस्टमार्टम करवाएं परिजनों किया दाहसंस्कार
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा भतीजे की मौत, बिना पोस्टमार्टम करवाएं परिजनों किया दाहसंस्कार
रादौर। गांव संधाला के पास शनिवार की रात को बाइक पर सवार चाचा-भतीजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें मृत हालत में यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने पुलिस के पास सूचना भिजवाई, लेकिन पुलिस आने से पहले ही परिजन दोनों के शवों को अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिसकर्मियों को कहा कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हुई है और वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। रविवार दोपहर दोनों का गांव संधाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
गांव संधाला निवासी नवनीत धीमान (19) व विशु धीमान (13) दोनों चाचा भतीजा शनिवार की रात को लगभग 10 बजे गांव गुमथला से बाइक पर अपने गांव संधाला लौट रहे थे। इसी दौरान गांव संधाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गांव के लोगों ने गंभीर हालत में यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक नवनीत कुमार ने कुछ दिन पहले यमुनानगर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में बीएससी में दाखिला लिया था। जबकि विशु धीमान यमुनानगर कैंप में एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। जो कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के साथ गांव संधाला में रहने के लिए आया था।
फोटो नंबर 21, 22