{"_id":"5b4ba1354f1c1b50748b50e4","slug":"153168312217-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस के क्वार्टर पर फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्म हाउस के क्वार्टर पर फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म हाउस के क्वार्टर पर फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
शेरगिल फार्म हाउस में क्वार्टर पर रहते थे दोनों पति पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी अमादलपुर रोड स्थित शेरगिल फार्म के क्वार्टर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों के आने तक शव वहीं पड़ा रहा। कई घंटे के बाद महिला की मां और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दयालगढ़ निवासी रवि कुमार शेरगिल फार्म पर नौकरी करता है। वह अपने परिवार के साथ वहीं पर क्वार्टर में रहता है। पटियाला निवासी आरती ने बुड़िया पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी करीब आठ साल पहले दयालगढ़ निवासी रवि से हुई थी। इनके पास करीब छह साल का एक बेटा आशु है। आरती का आरोप है कि उसका दामाद रवि उसकी बेटी पूजा को तंग करता था। वह इससे पैसे की मांग करता था। इसके साथ मारपीट भी करता था। आरती ने बताया शनिवार देर रात उनके पास रवि का फोन आया कि पूजा ने फंदा लगा लिया है। जब वे पहुंचे तो पूजा का शव नीचे पड़ा था। पूजा ने अपने पति से परेशान होकर ही सुसाइड किया है।
पुलिस ने पूजा की मौत के मामले में परिजनों के बयानों पर उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-बलराज, एसएचओ, थाना बुड़िया।