फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   थम नहीं रही दरिंदगी, पांच बड़े मामलों से महिलाओं में दहशत

थम नहीं रही दरिंदगी, पांच बड़े मामलों से महिलाओं में दहशत

Mon, 16 Jul 2018 01:02 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
थम नहीं रही दरिंदगी, पांच बड़े मामलों से महिलाओं में दहशत
थम नहीं रही दरिंदगी, पांच बड़े मामलों से महिलाओं में दहशत
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बच्चियों व महिलाओं के साथ हैवानियत का खेल रुक नहीं रहा। बेखौफ होकर महिलाओं के साथ रेप और हत्या की जा रही है। जबकि हरियाणा में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दोषियों को सजा का भी प्रावधान है। कठोर कानून होने के बावजूद लगातार दुष्कर्म की घटनाएं होना चिंताजनक है। इससे जहां जिले में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं दहशत के चलते महिलाएं देर सवेर घर से निकलने में कतराने लगी है।
इस साल की पांच बड़ी घटनाएं
4 फरवरी- जगाधरी में 2 लड़कों ने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर लूटपाट की और उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद भी ये दोनों दरिंदे उससे दुष्कर्म करते रहे। महिला बिलासपुर के बीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत थी।
विज्ञापन

09 मार्च- मुंडा माजरा में एक 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने पड़ोस में रहने वाली 4 वर्षीय बच्ची से बलात्कार कर डाला। 22 अप्रैल- रात को चार युवकों ने घर में सो रही किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर पहले अगवा किया, इसके बाद गांव के धार्मिक स्थल की धर्मशाला में ले गए। यहां दो युवकों ने किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 जून- पूर्वमंत्री निर्मल सिंह के फार्म में छह साल की एक बच्ची को घोड़ों को बेहोश करने वाला इंजेक्शन लगाकर पहले तीन बार रेप किया गया। फिर उसकी निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर काफी बवाल मचा था। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया था।

15 जुलाई- प्रवासी महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिला। सिर पर चोट के निशान, रेप की आशंका। हाइवे किनारे जख्मी हालत में मिली। किसी को पता न चलें, इसके लिए आरोपी ने पेड़ों की टहनियां काटकर ऊपर डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed