फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दवाई लेने जा रही महिला के कान से बाली झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार

दवाई लेने जा रही महिला के कान से बाली झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 01:02 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
दवाई लेने जा रही महिला के कान से बाली झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार
महिला की बाली झपटने वाले दो आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। माडल टाउन के सरनी चौक पर महिला के कान से बाली झपटने वाले दो आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए इंचार्ज का दावा है कि उन्होंने घटना होने के 24 घंटे के भीतर सुलझा दिया। सीआईए ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने झपटी गई बाली व उस बाइक को भी बरामद कर लिया जिस पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। एक आरोपी पर पहले चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीआइए-वन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सरनी चौक के निकट महिला के कान से बाली झपटने वाला आरोपित गड्ढा कॉलोनी, पुराना हमीदा में रहता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पंजाब के जिला नवांशहर के गांव पिण्ड हेडिया निवासी हरप्रीत उर्फ प्रीत के तौर पर हुई। वह खड्ढा कॉलोनी में अपनी ससुराल में कुछ दिन से रह रहा था। उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथी फर्कपुर के लक्ष्मी नगर निवासी तरसेम लाल उर्फ टींकू के बारे में बताया। उसकी शिनाख्त पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने बाली झपटने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। हरप्रीत ने बताया कि वो पेशे से ट्रक ड्राइवर है। देरी हो जाने के कारण वह कई बार अपनी ससुराल में रुक जाता था। उधर, तरसेम का कहना है कि हरप्रीत उसके पिता के साथ काम कर चुका है। इसलिए उसकी हरप्रीत से जान पहचान थी। हरप्रीत उसे मिला था। जिसने कहा था कि उसके पास खाना खाने के लिए पैसे नहीं है। उसने हरप्रीत को रात के समय खाना खिलाया। उसने उसे बताया कि उसे पैसे की जरूरत है। वह उसे बाइक पर बिठाकर सरनी चौक की तरफ ले गया। जहां पर उन्होंने महिला के कान से सोने की बाली झपट ली। मुकेश कुमार ने बताया कि उनके स्टाफ ने 24 घंटे में वारदात को सुलझा कर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
ये था मामला : उत्तर प्रदेश के थाना सरसावा के गांव ढीका निवासी संयोगिता शनिवार दोपहर यमुनानगर में बस में बैठ कर दवाई लेने आई थी। यमुनानगर बस स्टैंड पर उतर कर वह पैदल ही सरनी चौक के निकट डॉ. सैनी के पास दवाई लेने जा रही थी। जैसे ही वह सरनी चौक पर कृष्ण मंदिर के सामने पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और उसके एक कान की बाली झपट कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच की और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 63
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed