{"_id":"5b2fe33c4f1c1bed778b5c6b","slug":"152986502111-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर व पोल्ट्रीफार्म से चोरों ने नगदी समेत चोरी किया हजारों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर व पोल्ट्रीफार्म से चोरों ने नगदी समेत चोरी किया हजारों का सामान
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सूने घर व पोल्ट्री फार्म से चोरों ने नकदी समेत चोरी किया हजारों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरों ने शिवपुरी कॉलोनी स्थित सूने घर व औरंगाबाद स्थित पोल्ट्री फार्म से हजारों रुपये की नगदी समेत हजारों का अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर की शिवपुरी-बी कॉलोनी निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात किसी काम से परिवार समेत कहीं बाहर गया हुआ था। सुबह के वक्त वह घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने सामान की जांच की तो घर से 16 हजार रुपये की नगदी समेत हजारों रुपये का अन्य कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और इसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पोल्ट्री फार्म से बिजली के उपकरण चोरी : गांव औरंगाबाद निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने औरंगाबाद में मैहता के नाम से पोल्ट्री फार्म बना रखा है। आरोप है कि बीती रात चोरों ने उसके पोल्ट्री फार्म में घुसकर इनवर्टर, बैटरी व हजारों रुपये के अन्य बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
चार बाइक चोरी : शहर की विजय कालोनी निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि देर शाम साढ़े सात बजे के करीब वह गांव पांसरा स्थित एक फैक्टरी में गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान किसी ने फैक्टरी के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ली। वहीं, गांव मारूपुर निवासी ललित की किसी ने जगाधरी के हुड्डा सेक्टर-18 से बाइक चोरी कर ली। जबकि यूपी के गांव खेड़ी निवासी जुलफान की बाइक हथनीकुंड बैराज के नजदीक से चोरी हो गई। उधर, वरिंद्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम साढ़े पांच बजे के करीब वह माडल टाऊन स्थित सरनी चौक के पास किसी काम से गया था। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उसकी एक्टिवा चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए।