{"_id":"5b2fe32f4f1c1b214d8b8424","slug":"152986500810-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शेर को कब तक पिंजरे में रखोगे, जिस दिन छूट गया तो तुफान आएगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस शेर को कब तक पिंजरे में रखोगे, जिस दिन छूट गया तो तुफान आएगा
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
इस शेर को कब तक पिंजरे में रखोगे, जिस दिन छूट गया तो तूफान आएगा
- कानून चले न चले अपने हिसाब से... इसका अब हम करेंगे हिसाब अपने हिसाब से..
- संपत की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस बिश्रोई गुट से जुड़े युवक सोशल मीडिया पर डाल रहे धमकी भरी पोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व संपत नेहरा की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गुट भड़का हुआ है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गुट व स्टूडेंट ऑरर्गेनाइजेशन पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के सदस्य धमकी भरे संदेश अपलोड कर उन्हें वायरल कर रहे हैं। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से पांच आईडी बनाई हुई है। जिसमें सोपू व लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हुए लोग शामिल हैं। लॉरेस की एक आइडी से संपत की गिरफ्तारी के बाद एक फोटो अपलोड किया गया। जिसमें पुलिस आरोपी लॉरेंस को गिरफ्तार किए हुए है। जिसका धमकी भरा टाइटल लिखा हुआ है कि इस शेर को कब तक पिंजरे में रखोगे जिस दिन छूट गया तो तूफान आएगा। इसको लेकर कुछ ने अपने कामेंट भी दिए। जयसिंह आलमपुरिया नाम की फेसबुक आईडी से कॉमेंट लिखा गया हम बाहर भाई को कोई दिक्कत हो तो बता दो। इसके बाद उमेश सोनी ने कॉमेंट किया कि तूफान नहीं सैलाब आएगा वीर जी।
इसका अब हम करेंगे हिसाब अपने हिसाब से.. : बिगाड़ छोरा के नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी से संपत नेहरा को गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस का फोटो अपलोड किया गया। इसमें धमकी भरा टाइटल लिखा गया है। जिसमें लिखा गया कि कानून चले न चले अपने हिसाब से... इसका अब हम करेंगे हिसाब अपने हिसाब से। इसके नीचे सेव एनीमल, सलाम शहीदां नू और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप संपत लिखा हुआ है। इस पोस्ट को 698 लाइक, 31 लव साइन व दो वाऊ साइन मिले हैं। इसके अलावा 35 कॉमेंट किए गए हैं। मनु बिश्नोई सोपू किंग ने अपने कॉमेंट में लिखा है कि सोपू की स्टाइल और लुक देखकर अच्छे अच्छे डर जाते हैं क्योंकि इंडिया में फोग नहीं, सोपू का खौफ चलता है।
जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं : लॉरेंस बिश्रोई के नाम से फेसबुक पर 21 जून की रात 12.55 बजे सलमान की हत्या की साजिश बेनकाब की ब्रेकिंग का वीडियो डाला गया। इसका टाइटल लिखा गया कि लहजे में बदजुबानी, चेहरे पे नकाब लिए फिरते हैं..। जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े हैं, वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। इससे पहले एक फोटो के साथ पोस्ट का टाइटल लिखा गया है कि दूसरे लड़कों के नाम लव लेटर लिखे जाते हैं, पर मेरे नाम एफआईआर लिखी जाती है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद भी अपडेट हो रही गैंगस्टर की फेसबुक : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व संपत नेहरा की गिरफ्तारी के बाद भी उनके फेसबुक आईडी लगातार अपडेट हो रही है। गैंगस्टर लॉरेंस के नाम पर बनाई गई पांचों फेसबुक आईडी से धमकी भरे संदेश डाले जा रहे हैं। वहीं संपत नेहरा की भी दो फेसबुक आईडी है। इनपर भी पोस्ट अपडेट हो रही है।
लॉरेंस बिश्रोई के नाम से ऐप भी बनाया गया : बताया जा रहा है कि लॉरेंस ने कुछ दिन पूर्व ही लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक विशेष ऐप तैयार किया है। जिसमें प्रतिदिन लॉरेंस की वीडियो अपलोड की जा रही है। यहीं नहीं ऐप के माध्यम से गैलरी में पड़े फोटो के अलावा फेसबुक को भी खोला जा सकता है। इसके अलावा ऐप में चैटिंग और हेल्प का भी एक ऑप्शन है। हेल्प वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही मैसेज आता है कि यदि किसी को कोई परेशानी है तो हमारी ईमेल आईडी पर संपर्क करें। ईमेल आईडी का नाम भी दिया गया है।