{"_id":"5b294dbe4f1c1b6d4d8b7661","slug":"152943353615-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सूने घर, फैक्टरी व दुकान को बनाया निशाना, लाखों रुपये का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने सूने घर, फैक्टरी व दुकान को बनाया निशाना, लाखों रुपये का सामान चुराया
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सूने घर, फैक्टरी व दुकान को बनाया निशाना, लाखों रुपये का सामान चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग स्थानों से सूने घर, फैक्टरी व दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कृष्णा नगर कालोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 17 जून को किसी काम से बाहर गया था। सुबह जब घर पहुंचा तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से 85 सौ रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब 28 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, अमर विहार कालोनी निवासी अरूण कुमार ने बताया कि उसकी काली माता मंदिर के नजदीक फैक्टरी है। चोरों ने 16 जून की रात को फैक्टरी का ताला तोड़कर वहां से 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार, चोरों ने मायापुरी कालोनी निवासी अशोक कुमार की कांसापुर रोड स्थित दुकान का ताला तोड़कर दूध का ड्रम, एक पतीला, कोल्ड ड्रिंक और मिक्सी चोरी कर ली।